एक हाथ में बंदूक-दूसरे में सिगरेट, चौधरी असलम का रौब, ल्यारी में था ज‍िसका कहर

30 MAR 2026

Photo: Social Media

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा रही है. मूवी में संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया. दोनों के लुक्स हूबहू मिले.

धुरंधर में संजय बने चौधरी असलम

Photo: Social Media

चौधरी असलम के रोल में संजय का स्वैग लोगों के सिर चढ़कर बोला. उन्होंने रियल चौधरी असलम के तौर तरीकों, लुक्स और चाल-ढाल को बारीकी से ऑब्जर्व किया.

Photo: Social Media

इंटरनेट पर रियल चौधरी असलम का एक वीडियो सामने आया है, इसे देख लोगों ने आदित्य धर की पीक डिटेलिंग के अलावा संजू बाबा की एक्टिंग को सराहा है.

Photo: Social Media

वायरल वीडियो को ल्यारी गैंगवॉर की रियल फुटेज कहा जा रहा है. चौधरी असलम की दबंगई इसमें देखने को मिलती है.

Video: Social Media

ल्यारी गैंगवॉर के वक्त गोलीबारी के दौरान वो हाथ में बंदूक थामे, सिगरेट पीते दिख रहे हैं. उनका कड़क अंदाज देख फैंस को रील चौधरी असलम की याद आ गई है.

Photo: Social Media

इस पुरानी क्लिप में चौधरी असलम मीडिया से बात करते हुए कहते हैं- ये इन्होंने शेर के मुंह में हाथ दिया है. मैं 24 घंटे में इनकी पूरी नस्लों को खत्म कर दूंगा.

Photo: Instagram @suhail_muhammad_alzarooni

आदित्य धर की फिल्म पर रियल चौधरी असलम के परिजनों ने नाराजगी जताई थी. उनके मुताबिक, चौधरी असलम के किरदार को गलत दिखाया गया है.

Photo: Social Media

चौधरी असलम की पत्नी नौरीन ने धुरंधर को एंटी-पाकिस्तान प्रोपेगेंडा बताया. ये भी कहा कि फिल्म में दिखाई चीज हकीकत से कोसो दूर है.

Photo: Instagram @suhail_muhammad_alzarooni

Read Next