मशहूर PAK सिंगर ने कजिन से की सगाई, भारत का झंडा लहराकर लूटी थी लाइमलाइट

11 FEB 2026

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

तल्हा की हुई सगाई

पाकिस्तान के मशहूर सिंगर और रैपर तल्हा अंजुम जल्द निकाह पढ़ने वाले हैं. उन्होंने हाल ही में सगाई कर ली है. 

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

कराची में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में तल्हा ने अपनी कजिन और डिजिटल क्रिएटर जोया करीम से सगाई की और एक दूसरे को रिंग पहनाई.

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

इस इंटिमेट रिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस बेहद खुश हुए.

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

रिपोर्ट्स हैं कि सगाई के बाद ये लवली कपल 2026 में शादी करने की प्लानिंग कर रहा है. तल्हा और जोया ने अपने इंस्टा पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं.

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियोज साफ गवाही दे रही हैं कि तल्हा के नए रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है. कपल साथ में बेहद खुश है.

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

कई वीडियो भी सामने आए जहां तल्हा के करीबी दोस्त उनके ही गाने ‘हवा आने दे’ पर डांस कर रहे हैं. वहीं वो उन्हें अपनी होने वाली मंगेतर के लिए परफॉर्म करने के लिए बुलाते हैं.

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

तल्हा की मंगेतर जोया करीम लंदन की रहने वाली मेडिकल एस्थेटिशियन और कंटेंट क्रिएटर हैं. वो सोशल मीडिया पर ब्यूटी, मेकअप और स्टाइलिंग से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं.

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

मालूम हो कि तल्हा जोया से पहले एक्ट्रेस रिम्हा अहमद के साथ रिश्ते में थे. जिसके खत्म होने की खबर कुछ ही महीने पहले आई थी. हालांकि दोनों ने ही कभी इस पर खुलकर बात नहीं की.

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

तल्हा इससे पहले सुर्खियों में आए थे जब नेपाल में एक प्रोग्राम में उन्होंने भारत का झंडा लहराया था. इससे पाकिस्तान की आवाम खासी नाराज हुई थी और उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

Photo: X @RapTalhaAnjumFP

Read Next