'पलक ने की ऐसी बकवास...' ओरी का गुस्सा नहीं हो रहा कम, बताया क्यों लीक की चैट

3 जनवरी 2024

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया स्टार और स्टार किड्स के फेवरेट ओरी इन दिनों ट्रोल्स के निशाने पर हैं. मंगलवार को एक्ट्रेस पलक तिवारी संग उनकी व्हाट्सएप चैट लीक हुई थी.

ओरी-पलक की हुई लड़ाई

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इस चैट में ओरी से माफी मांगती नजर आईं थीं. वहीं ओरी उनसे काफी रूड तरीके से बात करते और मिडल फिंगर दिखाती दिखे थे.

इस व्हाट्सएप चैट को खुद ओरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था. ऐसे में यूजर्स ने उन्हें खरी-खरी सुनानी शुरू की. यूजर्स का कहना था कि ओरी को पलक की ये चैट शेयर नहीं करनी चाहिए थी.

अब खुद के ट्रोल होने और चैट के लीक होने पर ओरी ने खुद रिएक्ट किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कोई क्यों पलक तिवारी की हरकत के बारे में नहीं पूछ रहा है.

रेडिट पर ओरी ने पोस्ट लिखा, 'कोई ये क्यों नहीं पूछ रहा कि वो किस बात की माफी मांग रही है? सोचो इस बारे में? आप मेरे खुशी से उनकी माफी न लेने पर सवाल उठा रहे हो.'

'लेकिन वो किसी चीज को लेकर तो माफी मांग रही है न जो उसने की है और गलत है. इतनी गलत कि किसी तीसरे इंसान को आकार उसे बताना पड़ा कि ये गलत है.'

उन्होंने आगे लिखा, 'क्या आपको लगता है कि 1) वो माफी मांगेगी. 2) मैं उसे लेकर स्टोरी शेयर करूंगा. 3) दूसरे उससे कहेंगे कि अपने किए के लिए माफी मांगो.'

ओरी ने अंत में लिखा, 'प्लीज मेरे दोस्तों की लिस्ट चेक करो. मेरे हर तरह के दोस्त हैं, जो यंग जेनेरेशन से आगे जाते हैं. मैंने पहले ऐसा बर्ताव कभी नहीं किया क्योंकि मैंने इससे पहले ऐसी बकवास नहीं सुनी.'

ओरी और पलक की व्हाट्सएप चैट में सारा का भी जिक्र हुआ था. माना जा रहा है कि ये सारा अली खान हैं. पलक ने कहा था कि वो सारा के कहने पर माफी मांग रही हैं. 

Read Next