नूपुर-स्टेबिन की शादी का जश्न, कृति सेनन के बॉयफ्रेंड ने लूटी लाइमलाइट, मौनी रॉय ने जमाया रंग

11 Jan 2026

Photo: Instagram @nupursanon

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन आज (11 जनवरी) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. नूपुर आज अपने सपनों के राजकुमार और सिंगर स्टेबिन बेन संग सात फेरे लेंगी.

नूपुर-स्टेबिन की शादी

Photo: Instagram @nupursanon

नूपुर और स्टेबिन की शादी का जश्न उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में चल रहा है. हल्दी और संगीत की रस्म पूरी हो चुकी है, जिसके कई वीडियोज वायरल हैं. 

Photo: Instagram @nupursanon

बहन के संगीत में कृति सेनन ने खूब डांस किया. वो खुशी से झूमती दिखीं. नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की कुछ इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

Video: Instagram @abhishek.mumbaikar

दरअसल, एक्ट्रेस कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने जश्न से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो कुछ लोगों संग दिखाई दे रहे हैं. व्हाइट सूट में वो काफी जंच रहे हैं. 

Photo: Instagram @kabirsinghbahia

कबीर की तस्वीर के बैकग्राउंड में फूलों की खूबसूरत सजावट भी देख सकते हैं, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि शादी कितनी रॉयल होने वाली है. 

Photo: Instagram @kabirsinghbahia

एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में शामिल हुई हैं. जश्न से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. 

Photo: Instagram @imouniroy

मौनी स्काई ब्लू ड्रेस में तो दिशा रॉयल ब्लू ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. दोनों का लुक देखते ही बनता है. हालांकि, अभी दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं. 

Photo: Instagram @imouniroy

मगर संगीत और हल्दी के कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें दूल्हे राजा स्टेबिन बेन दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. नूपुर भी स्टेबिन संग थिरकती दिखीं. 

Video: Instagram @abhishek.mumbaikar

अब हर किसी को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की तस्वीरों का इंतजार है. 

Photo: Social Media

Read Next