16 मई 2026
Credit: Instagram/@nivaa.sh
सरप्राइज हिट फिल्म कृष्णावतारम की एक्ट्रेस निवाशिनी कृष्णन खूब चर्चा में है. फिल्म में उन्होंने ऐसा मैजिक किया है कि लोग उन्हें भूल नहीं पा रहे.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
कृष्णावतारम में निवाशिनी ने, भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुक्मिणी का रोल किया है. उनकी सुंदरता और खूबसूरत आंखें देख लोगों की सांसें थम जा रही हैं.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
अचानक से बड़े पर्दे पर उभरीं निवाशिनी का सफर बहुत कमाल है. निवाशिनी को हिंदी भी नहीं आती थी, मगर वो हिंदी माइथोलॉजिकल फिल्म में हीरोइन हैं.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
निवाशिनी, तमिलनाडु के परमाकुड़ी टाउन से हैं, जहां से लेजेंड एक्टर कमल हासन भी आते हैं. पर जब वो 6 साल की थीं तो उनके पेरेंट्स सिंगापुर शिफ्ट हो गए थे.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
सिंगापुर में बड़ी हुईं निवाशिनी ने लंदन यूनिवर्सिटी के गोल्डस्मिथ कॉलेज से, फैशन मीडिया एंड इंडस्ट्रीज़ की डिग्री ली है. लेकिन फिल्मों का चस्का उन्हें बचपन से ही था.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
निवाशिनी ने सिंगापुर में फिल्म सेट्स पर स्पॉटबॉय और रनर की पार्ट-टाइम जॉब भी की है. वहां वेंगा नाम के एक डायरेक्टर ने उनमें एक्टिंग टैलेंट नोटिस किया.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
वेंगा की तमिल वेब सीरीज वेट्री 3 (2016) में निवाशिनी ने डेब्यू किया. सिंगापुर में शोज और शॉर्ट फिल्मों के बाद वो बिग बॉस तमिल (सीजन 6, 2022) में पहुंचीं.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
निवाशिनी ने सोशल मीडिया पर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर बनकर फ़ेम पाई. यहीं से उन्हें तमिल फिल्म 'ओहो एंथन बेबी' (2025) में डेब्यू का मौका मिला.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
कृष्णावतारम के डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने AajTak.In को बताया कि सोशल मीडिया पर निवाशिनी की आंखें और सुंदरता पार उनकी नजरें अटकी रह गई थीं.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
हार्दिक ने निवाशिनी को कई बार अप्रोच किया. पर वो हिंदी नहीं बोल पाने से असहज थीं. उन्हें रिक्वेस्ट करके बुलाया गया और 3 महीने हिंदी की ट्यूशन चली.
Credit: Instagram/@nivaa.sh
निवाशिनी को कृष्णावतारम में डबिंग खुद नहीं करनी थी, सिर्फ एक्टिंग के लिए हिंदी सीखी. अब फिल्म देखकर लौटने के बाद भी लोग निवाशिनी को भुला नहीं पा रहे.
Credit: Instagram/@nivaa.sh