3 JAN 2026
Photo: Instagram @nitibhakaul
'बिग बॉस 10' से मशहूर हुई नितिभा कौल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग ड्रीमी अंदाज में सगाई कर ली है.
Photo: Instagram @nitibhakaul
नितिभा ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल भी खुशी से गदगद हो जाएगा.
Photo: Instagram @nitibhakaul
प्रपोजल वीडियो में नितिभा को उनके बॉयफ्रेंड सरप्राइज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो हाथ में फूलों के साथ एंट्री करते हैं. ये देखकर वो इमोशनल हो जाती है.
Video: Instagram @nitibhakaul
नितिभा के बॉयफ्रेंड फिर घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करते हैं और उन्हें प्यार से डायमंड की रिंग पहनाते हैं.
Photo: Instagram @nitibhakaul
सरप्राइज प्रपोजल पाकर नितिभा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वो पहले इमोशनल होती दिखीं फिर उन्होंने बॉयफ्रेंड को लिपलॉक करके उनपर प्यार लुटाया.
Photo: Instagram @nitibhakaul
नितिभा अपने बॉयफ्रेंड की बांहों में रोमांटिक होती दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूसरे संग मेड फॉर ईच अदर लगे.
Photo: Instagram @nitibhakaul
रोमांटिक तस्वीरों के साथ नितिभा ने बॉयफ्रेंड के लिए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. नितिभा ने लिखा- इस खूबसूरत दिन मेरे प्यार ने मुझे हमेशा के लिए उनका बनने के लिए कहा.
Photo: Instagram @nitibhakaul
'देर रात की कॉल्स, एयरपोर्ट पर अलविदा कहना, अनगिनत आंसू और एक-दूसरे से प्यार करने के इतने सालों बाद इस पल ने हर एक सेकंड को खास बना दिया. '
Photo: Instagram @nitibhakaul
'ये प्रपोजल मेरे लिए ड्रीमी फेयरीटेल जैसा था. सरप्राइज, महल, अंगूठी और सबसे बढ़कर वो इंसान जो मुझे हर दिन दुनिया की सबसे किस्मतवाली लड़की जैसा महसूस कराता है. मैं हमारे नए चैप्टर का इंतजार नहीं कर सकती.'
Photo: Instagram @nitibhakaul
नितिभा की पोस्ट पर फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं और हमेशा उन्हें यूं ही साथ में खुश रहने की दुआएं दे रहे हैं. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है.
Photo: Instagram @nitibhakaul