गदा उठाकर अखाड़े में उतरीं निम्रत, 78 साल के उस्ताद को देख चौंकीं, काशी में मिला अनोखा अनुभव

2 APRIL 2026

Photo: Instagram @nimratofficial

काशी में निम्रत

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर ने हनुमान जयंती के मौके पर काशी दर्शन किए. अपने इस खास सफर की कुछ खास बातें उन्होंने फैंस के साथ शेयर कीं. 

Photo: Instagram @nimratofficial

निम्रत ने तस्वीरों में दिखाया कि वो पहलवानों के बीच रहीं, मुदगल यानी गदा उठाया और पहलवानी के गुर तक सीखती दिखीं. साथ ही मंदिर दर्शन भी किया.

Photo: Instagram @nimratofficial

कैप्शन में निम्रत ने लिखा- आज मैंने अपने पूजनीय इतिहास को करीब से महसूस किया. ये यात्रा संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जहां मान्यता है कि संत तुलसीदास को हनुमान जी के दर्शन हुए थे. 

Photo: Instagram @nimratofficial

वहां से मैं तुलसी घाट स्थित उनके घर पहुंची. इसके साथ ही, उनके घर के पास ही मुझे 1500 के दशक में बना तुलसी अखाड़ा भी देखने को मिला. 

Photo: Instagram @nimratofficial

यहां के पहलवान हनुमान जी को अपना आराध्य मानते हैं और साधु जैसी भक्ति और अनुशासन के साथ जीवन जीते हैं. उनकी दिनचर्या आमतौर पर बूंदी के लड्डू से शुरू होती है.

Photo: Instagram @nimratofficial

निम्रत ने आगे वहां के पहलवानों का जिक्र करते हुए लिखा- फिर गंगा किनारे की खास मिट्टी में अभ्यास करते हैं, जिसमें फिटकरी, सरसों का तेल और हल्दी मिलाई जाती है.

Photo: Instagram @nimratofficial

वहां के उस्ताद, 78 साल के एक बुजुर्ग, जिनके बाल सफेद हैं और नजर बहुत तेज है, उनकी फिटनेस और लचीलापन किसी 20 साल के युवा खिलाड़ी जैसा है. 

Photo: Instagram @nimratofficial

एक्ट्रेस ने हैरानी जताते हुए लिखा- वो इस पंक्ति को सच साबित करते नजर आते हैं, “नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा.”

Photo: Instagram @nimratofficial

निम्रत ने आगे शुक्रगुजार होते हुए कहा- यही वो पवित्र भूमि है, जहां गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना की और हनुमान चालीसा लिखी. 

Photo: Instagram @nimratofficial

Read Next