(Source: Instagram)
5 Feb, 2023
सिद्धार्थ-कियारा की शादी: जैसलमेर पहुंची अंबानी फैमिली! एयरपोर्ट पर दिखा लग्जरी गाड़ियों का काफिला
कियारा की दोस्त हैं ईशा अंबानी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.
Pic Credit: urf7i/instagram
7 फरवरी को होने वाली शादी के मद्देनजर जैसलमेर में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है.
करण जौहर, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत रविवार की सुबह शादी में शामिल होने के लिए रवाना हुए.
तो वहीं कहा जा रहा है कि कपल को आशीर्वाद देने मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंचे.
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी कियारा की बचपन की दोस्त हैं. दोनों स्कूल में साथ में पढ़े हैं.
जैसलमेर एयरपोर्ट के बाहर अंबानी फैमिली की लग्जरी गाड़ियों का काफिला देखा गया.
अंबानी परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उनके सिक्योरिटी गार्ड्स पहले ही शादी के वैन्यू पर पहुंच चुके हैं.
शादी में केवल चुनिंदा मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है, रिपोर्टस के मुताबिक, तकरीबन 150 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.
शादी की फोटोज लीक न हो इसलिए मेहमानों को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत बिल्कुल नहीं है.
ये भी देखें
'क्या बक रहे हो?', मुंबई में पैपराजी ने श्रुति हासन को कहा 'मम्मा', चिढ़ी एक्ट्रेस
'कुबूल है के बाद लिए सात फेरे' एक्ट्रेस ने दूसरे धर्म में रचाई शादी
बढ़े हुए बाल और कंधे पर बैग, पथरीले रास्ते पर दिखे राहुल रॉय, पहचानना हुआ मुश्किल
Top News: एक्ट्रेस से जबरदस्ती कराई Kiss, बोल्ड हसीना पर लट्टू चहल?