20 NOV 2025
PHOTO: Instagram @officialmeeravasudevan
सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘थनमात्रा’ को 20 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक लोग मूवी को भूल नहीं पाए हैं. फिल्म में मोहनलाल के साथ मीरा वासुदेवन लीड रोल में थीं.
PHOTO: Instagram @mohanlal
‘थनमात्रा’ में मोहनलाल ने उनसे उम्र में 20 साल छोटी मीरा संग कई इंटीमेट सीन्स दिए थे. एक्ट्रेस संग बोल्ड सीन देने से पहले उन्होंने उनसे माफी भी मांगी थी.
PHOTO: Instagram @officialmeeravasudevan
सालों बाद मीरा वासुदेवन ने अमृता टीवी के रेड कार्पेट पर इस बारे में बात की. सीन को लेकर मीरा ने कहा कि उन्होंने पहले डायरेक्टर ब्लेसी से पूछा कि फिल्म में इंटीमेट सीन की जरूरत क्यों थी?
PHOTO: Instagram @officialmeeravasudevan
ब्लेसी ने बताया कि ये जरूरी था, क्योंकि पर्दे पर कपल का इंटेंस लव और नजदीकी दिखानी थी. एक्ट्रेस कहती हैं कि मोहनलाल सर के लिए ये करना मुश्किल था.
PHOTO: Screengrab
मीरा कहती हैं कि उन्हें सीन के लिए पूरी तरह से न्यूड होना पड़ा. उनके लिए ये चैलेंजिंग था. मीरा कहती हैं कि मोहनलाल ने शूटिंग से पहले उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराया.
PHOTO: Instagram @mohanlal
एक्ट्रेस ने कहा कि शूट शुरू होने से पहले वो आए और मुझसे माफी मांगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए मुझे अफसोस है. अगर मैं आपको किसी भी तरह से शर्मिंदा कर रहा हूं, तो मुझे माफ कीजिए.
PHOTO: Instagram @mohanlal
मीरा कहती हैं कि मोहनलाल ने कैमरे के रोल होने तक एक पेटीकोट पहना हुआ था. एक्ट्रेस ने अनुरोध किया कि शूट के दौरान सेट पर केवल कम लोग रहें, और निर्देशक ब्लेसी ने इसका पूरा ध्यान रखा.
PHOTO: Instagram @officialmeeravasudevan
एक्ट्रेस कहती हैं कि इसके बाद हम सबने वह सीन पूरे दिल और ईमानदारी से किया.
PHOTO: Instagram @officialmeeravasudevan