25 Nov 2025
Photo: Instagram @iamiqbalkhan
एक्टर मोहम्मद इकबाल खान ने साल 2007 में गर्लफ्रेंड स्नेहा छाबड़ा से शादी रचाई थी. दोनों की इंटरफेथ मैरिज है. शादी को 18 साल हो गए हैं.
Photo: Instagram @iamiqbalkhan
इनकी बेटी है अमारा जो साल 2011 में हुई थी. एक्टर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी शादी पर बात की. कहा कि दो लोगों की अगर सहमति है तो क्या परेशानी है.
Photo: Instagram @iamiqbalkhan
मोहम्मद इकबाल ने कहा- जो कुछ भी होता है परिवार और कपल के बीच होता है. ये किसी का भी मैटर नहीं. उन दोनों का मैटर है.
Photo: Instagram @iamiqbalkhan
दूसरा ये कि जो लोग ये कहते हैं न कि शादी के बाद किसी का फेथ बदल गया, मुझे ये बहुत इम्मैच्योर सी बात लगती है.
Photo: Instagram @iamiqbalkhan
आप किसी को कैसे बदल सकते हैं. और अगर आप बदल भी रहे हो, उदाहरण के तौर पर तो वो उसका अपने दिल से हुआ है जो हुआ है.
Photo: Instagram @iamiqbalkhan
क्योंकि फेथ एक बहुत बड़ी चीज होती है. उसमें आप किसी को फोर्स नहीं कर सकते. मेरी दो लड़कियां हैं. छोटी वाली 3 साल की है.
Photo: Instagram @iamiqbalkhan
दूसरी 13 साल की है. मैं दोनों को बस यही कहता हूं कि तुम्हें एक अच्छे इंसान बनने की जरूरत होती है. क्योंकि यही जरूरी होता है.
Photo: Instagram @iamiqbalkhan