15 Jan, 2023
(PC: R'Bonney Gabriel Instagram)
मिस यूनिवर्स ग्रेब्रिएल ने पहना 46 करोड़ का ताज! जड़े हैं इतने हीरे और नीलम
मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब अमेरिका की आर बॉनी गेब्रिएल ने जीता है.
मिस यूनिवर्स आर बॉनी गेब्रिएल को भारत की हरनाज संधू ने ताज पहनाया.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिस यूनिवर्स 2022 का ताज काफी खास है.
मिस यूनिवर्स 2022 ग्रेब्रिएल को पहनाए गए ताज का नाम 'फोर्स फॉर गुड' रखा गया है.
इसे फेमस लग्जरी जूलरी डिजाइनर Mouawad ने डिजाइन किया है.
मिस यूनिवर्स 2022 ग्रेब्रिएल की ताज की कीमत करीब 46 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
मिस यूनिवर्स के ताज में हीरे और नीलम जड़े हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताज में कुल 993 स्टोन हैं. इसमें 110.83 कैरेट का नीलम और 48.24 कैरेट का डायमंड हैं.
बताया जा रहा है कि मिस यूनिवर्स ताज के ऊपर लगा रॉयल ब्लू कलर का नीलम 45.14 कैरेट का है.
ये भी देखें
'बदसूरत हो' पलक तिवारी को सुनने पड़े ताने, बोलीं- फर्क नहीं पड़ता
पवन सिंह ने ठुकराया-नहीं बन पाईं मां, डिप्रेशन में जी रहीं ज्योति सिंह
प्रेग्नेंट दीपिका संग रोमांटिक हुए SRK, 'किंग' के सेट से वायरल वीडियो
लड़के से बनी लड़की, एक्ट्रेस को मिली नफरत, लेकिन कमाई शोहरत