08 May 2026
Photo: ITG
सौरव जोशी के व्लॉग्स यूट्यूब पर बड़े मशहूर रहते हैं. उनका हर वीडियो मिलियन में व्यूज बटोरता है. सौरव के चाहने वाले करोड़ों लोग हैं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव और उनकी पत्नी अवंतिका भी इंटरनेट पर अपने मजेदार व्लॉग्स की वजह से छाए रहते हैं. कई बार अवंतिका को हम सौरव के लिए शूट करता देख चुके हैं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हें उनकी जोड़ी से तकलीफ होती है. सौरव-अवंतिका को लेकर बोला जाता है कि दोनों की शादी जल्द टूटने वाली है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
अब अपनी शादी पर उठ रहे सवालों पर यूट्यूबर ने चुप्पी तोड़ी है. Q&A सेशन के दौरान, सौरव से एक यूजर ने कहा कि वो अपना डिवोर्स व्लॉग बनाएं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
इसपर सौरव ने तुरंत कहा- नहीं नहीं आप लोग एक बात बताओ, डिवोर्स व्लॉग होता क्या है? कभी देखा है किसी का ऐसा वीडियो?
Photo: Screengrab
सौरव ने आगे कटाक्ष करते हुए डिवोर्स व्लॉग बनाया. यूट्यूबर ने कहा- हे गायज...आज मेरा डिवोर्स हो रहा है. चलते हैं मस्त डिवोर्स करने के लिए. उससे पहले डिनर कर लेते हैं.
Photo: Screengrab
सौरव का ये रूप देखकर उनकी पत्नी अवंतिका की हंसी नहीं रुकी. उनके साथ-साथ फैंस को भी यूट्यूबर का जवाब देने का तरीका मजेदार लगा.
Photo: Screengrab
सौरव जोशी ने पिछले ही साल अवंतिका से पहाड़ी रीति-रिवाज से शादी की थी. अब वो अपने पूरे परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन बिताते हैं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs