शाहरुख की को-स्टार संग स्पॉट हुए 'मटका किंग' विजय वर्मा, तमन्ना से ब्रेकअप के बाद किया मूव ऑन?

02 May 2026

Photo: ITGD

विजय वर्मा की नई दोस्त

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'मटका किंग' के लिए सुर्खियों में हैं. ऑडियंस को उनका काम बेहद पसंद आ रहा है.

Photo: Yogen Shah

विजय इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. माना जा रहा है कि वो शाहरुख खान की जवान फिल्म एक्ट्रेस आलिया कुरैशी को डेट कर रहे हैं.

Photo: Instagram @jhalliverse

दोनों को अक्सर कई जगह एक साथ स्पॉट किया जाता है. विजय-आलिया कई बार रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखे हैं. अब एक बार फिर उन्हें पैप्स के कैमरा ने कैप्चर किया है.

Photo: Yogen Shah

विजय मुंबई के एक रेस्टोरेंट से आलिया के साथ बाहर आते हुए नजर आए. दोनों इस दौरान काफी सिंपल लुक में दिखे. 

Photo: Yogen Shah

विजय ने पैप्स को देखकर उनसे नजरें भी मिलाई, लेकिन आलिया पैप्स को इग्नोर करते हुए सीधा एक्टर के पीछे-पीछे गाड़ी की तरफ चली गईं. 

Photo: Yogen Shah

सोशल मीडिया पर विजय वर्मा और आलिया कुरैशी के रिश्ते की काफी चर्चा हो रही है. लोगों का मानना है कि विजय, तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद जिंदगी में मूव ऑन कर गए हैं.

Video: Social Media

हालांकि विजय और आलिया दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी की है. कईयों का ये भी मानना है कि आलिया विजय की सिर्फ दोस्त हैं. अब सच्चाई वक्त आने पर ही मालूम पड़ेगी.

Photo: Yogen Shah

Read Next