TV पर हीरो संग नाचीं ममता कुलकर्णी, अंकिता के पति को दी सलाह
18 Mar 2026
PHOTO: Screengrab
TV पर ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं. बॉलीवुड छोड़ उन्होंने संन्यास की राह अपनाई थी. पर लगता है कि वो फिर ग्लैमर वर्ल्ड में कमबैक कर चुकी हैं.
PHOTO: Screengrab
हाल ही में वो TV शो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर खूब मस्ती की.
PHOTO: Screengrab
एक्ट्रेस ने बताया कि करण-अर्जुन की शूटिंग के दौरान सलमान खान-शाहरुख खान ने मास्टर जी को ये समझा दिया था कि 'वो भंगड़ा पा ले' के स्टेप्स नहीं कर पाएंगे.
PHOTO: Screengrab
इसके बाद वो गाना मुझे दे दिया गया. आपको विश्वास नहीं होगा कि पहला टेक ओके था. इस पर कृष्णा कहते हैं कि आज बदला लेने का टाइम है.
PHOTO: Screengrab
कृष्णा ने कहा कि उन्होंने आपसे प्रैंक किया था. अभी देखिए हमारे पास करण-अर्जुन हैं. आज आप करण-अर्जुन को नचाइए. फिर करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी और ममता डांस करते हैं.
PHOTO: Screengrab
शो पर ममता कुलकर्णी ने अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को टिप देते हुए कहा कि तीन बार भी आप उसका नाम लो, लेकिन अपना काम करते रहो.
PHOTO: Screengrab
विक्की पूछते हैं कि किसका, इस पर ममता कहती हैं कि भगवान का और किसका. कृष्णा मजाक में कहते हैं कि अंकिता का.
PHOTO: Screengrab
फिर विक्की तीन बार अंकिता के नाम का जाप करते हैं. लाफ्टर शेफ के मंच पर ममता कुलकर्णी और बाकी कंटेस्टेंट्स की मस्ती देखकर फैन्स एक्साइटेड हैं.