इस एक्टर पर आया मलाइका अरोड़ा का दिल, कमरे में आज भी लगा रखा है पोस्टर

10 NOV 2025

Photo: Instagram/@malaikaaroraofficial

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने  क्रश पर एक बार फिर खुलकर प्यार लुटाया है.

मलाइका को चंकी पर क्रश

Photo: Instagram/@malaikaaroraofficial

दरअसल हाल ही में एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे सेलिब्रिटी टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में पहुंचीं. जहां उन्होंने अपने माता-पिता की लव स्टोरी पर बात की.

Photo: Instagram/@ananyapanday

बातचीत के दौरान अनन्या ने बताया कि मलाइका के पास एक समय उनके पिता चंकी पांडे का पोस्टर का हुआ करता था. इस क्लिप को एक्ट्रेस मलाइका ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है.

Photo: Instagram/@malaikaaroraofficial

एक्ट्रेस ने मलाइका ने लिखा, 'चंकी पांडे मेरे पास अभी भी तुम्हारा पोस्टर है, चिंता मत करो.' हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मलाइका ने चंकी पांडे के लिए अपने प्यार का इजहार किया हो.

Photo: Instagram/@malaikaaroraofficial

डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के दौरान भी मलाइका ने बताया था कि चंकी पांडे उनका पहला क्रश था. यही नहीं फराह खान का क्रश भी चंकी पांडे ही थे.

Photo: Instagram/@malaikaaroraofficial

'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में अनन्या के साथ पहुंचीं फराह खान ने कहा, 'अनन्या उनकी बेटी होतीं, क्योंकि उस जमाने में मुझे उनके पिता चंकी पांडे पर बहुत क्रश था.' अनन्या यह सुनकर शरमा गईं थीं.

Photo: Instagram/@farahkhankunder

वहीं अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही 'चांद मेरा दिल' और 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आने वाली हैं.

Photo: Instagram/@ananyapanday

Read Next