डेटिंग के तीन महीने बाद किया प्रपोज, गुपचुप रचाई थी शादी, ऐसा रहा माही-जय का रिश्ता

04 Jan 2026

Photo: Instagram @ijaybhanushali

टीवी एंकर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज की शादी टूट चुकी है. उन्होंने अपनी शादी को 14 सालों के बाद खत्म करने का फैसला किया है.

माही-जय का हुआ तलाक

Photo: Instagram @ijaybhanushali

माही और जय ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके इस न्यूज को कंफर्म किया. इस न्यूज से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है. दोनों टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक माने जाते थे.  

Photo: Instagram @ijaybhanushali

माही और जय का रिश्ता काफी फिल्मी स्टाइल रहा है. दोनों ने डेटिंग के कुछ समय में ही शादी करने की ठान ली थी. जय ने एक बार अपनी पूरी लव स्टोरी का भी जिक्र किया था.

Photo: Instagram @ijaybhanushali

एक्टर ने रियलिटी शो के दौरान बताया था कि वो माही से एक दोस्त की पार्टी में मिले थे. इसके बाद दोनों की मुलाकात नाइट क्लब में हुई, जहां से उनका रिश्ता आगे बढ़ा.

Credit: Credit name

जय ने बताया था कि उन्होंने माही को डेटिंग के तीन महीने बाद 31 दिसंबर, 2009 को ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई.

Photo: Instagram @ijaybhanushali

जय भानुशाली ने कहा था कि उनके दोस्तों को उनकी शादी पर बिल्कुल विश्वास नहीं था क्योंकि उनकी नजर में एक्टर एक कैसेनोवा थे. एक्टर ने अपनी शादी को दुनिया से करीब 1 साल तक छिपाए रखा था.

Photo: Instagram @ijaybhanushali

जय और माही की शादी के बारे में पब्लिक को तब मालूम हुआ जब एक्ट्रेस को एक पार्टी में मंगलसूत्र पहने देखा गया. जिसके कुछ समय बाद यानी साल 2011 में उन्होंने अपनी शादी को दुनिया के सामने स्वीकार किया.

Photo: Instagram @ijaybhanushali

जय और माही ने रियलिटी शो नच बलिए में भी पार्टिसिपेट किया था, जिसके वो विजेता बने थे. दोनों सोशल मीडिया पर कई कारणों से तारीफें भी बटोरते आए थे. उन्होंने अपनी केयरटेकर के बच्चों को गोद लिया था.

Photo: Instagram @ijaybhanushali

जय और माही ने कई सालों की कोशिश और IVF ट्रीटमेंट के बाद अपनी बेटी तारा को जन्म दिया. उनकी बेटी साल 2019 में पैदा हुई थी. सोशल मीडिया पर दोनों को कई बार अपनी बेटी संग मजेदार वीडियो बनाते हुए भी देखा गया है.

Photo: Instagram @ijaybhanushali

Read Next