टेढ़े-मेढ़े दांत, मुंहासों से थी परेशान, एक्ट्रेस ने बताया कैसे वजन कम कर खुद को बदला?

1 Nov 2025

Photo: Instagram @kushakapila

एक्ट्रेस कुशा कपिला एक कंपनी में जॉब करती थीं. वहां से एक्ट्रेस ने कॉन्टेंट बनाना शुरू किया. लोगों को भी इनके मजेदार वीडियोज पसंद आते थे.

कुशा ने कही ये बात

Photo: Instagram @kushakapila

धीरे-धीरे कुशा ने काफी स्ट्रगल के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. बॉडी को लेकर काफी चैलेंजेज फेस किए. सोशल मीडिया पर कुशा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है.

Photo: Instagram @kushakapila

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में कुशा बता रही हैं कि कैसे उन्होंने पीसीओडी, चेहरे पर मुंहासों की दिक्कत, बढ़े वजन और टेढ़-मेढ़े दातों की समस्या को दूर कर खुद को अपनाया. 

Photo: Instagram @kushakapila

कुशा ने कहा- मेरी सबसे बड़ी समस्या यही थी कि मेरा चेहरा कैमरे पर था, जो पूरा का पूरा मुंहासों से भरा था. मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था. 

Photo: Instagram @kushakapila

मैंने हर शेप में कॉन्टेंट बनाया है और लोगों ने मुझे अपनाया भी. मुंहासों की दिक्कत इतनी ज्यादा थी कि मैं रात में अपने चेहरे के दोनों साइड से सो तक नहीं पाती थी. 

Photo: Instagram @kushakapila

फिल्म इंडस्ट्री में आपका चेहरा ही सबकुछ होता है. मैंने डॉक्टर से कंसल्ट किया. मैंने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किए. डायट बदली, जिसका असर चेहरे पर भी दिखा. 

Photo: Instagram @kushakapila

मैंने न्यूट्रीशन ठीक किया. प्रोटीन बढ़ाया. जंक फूड खाना बंद किया. चीनी खानी कम की. फिर मैंने अपनी मेंटल हेल्थ पर भी काम किया. एक-एक करके सबकुछ किया, तब मैं यहां तक पहुंच पाई हूं. 

Photo: Instagram @kushakapila

Read Next