'मैंने कुमार सानू का घर नहीं तोड़ा', अफेयर पर बोलीं कुनिका, सिंगर के बच्चों से नहीं अनबन

26 NOV 2025

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद जब बिग बॉस में थीं, उनके एक्स बॉयफ्रेंड कुमार सानू के बेटे जान ने एक्ट्रेस पर कमेंट किया था. जान की मां रीटा ने भी कुनिका पर निशाना साधा था.

क्या बोलीं कुनिका?

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

अब शो से निकलने के बाद कुनिका ने रीटा और जान के कमेंट्स पर रिएक्ट किया है. कुनिका ने इंडिया फॉरम संग बातचीत में अपनी राय रखी.

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

कुनिका ने उनकी नफरत का जवाब प्यार से दिया. वो कहती हैं- मेरे दिल में कुमार सानू के किसी भी बच्चे के प्रति कोई बैर नहीं है.

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

चाहे वो पहली वाइफ के बच्चे हों या उनकी करंट पत्नी के. मैं सबसे पहले ये बता दूं कि मैंने किसी का घर नहीं तोड़ा. उनके पिता उनसे अलग हुए थे.

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

उनकी शादी में दिक्कत चल रही थी. मैं चाहती हूं अगर उन बच्चों को मेरी वजह से कोई जख्म मिला है, तो वो उससे हील करें.

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

मेरे मन में उनके लिए हमेशा प्यार रहेगा. जब जान बिग बॉस में आया था. तब मैंने भी जान के 2-3 एपिसोड देखे. मैं तब थोड़ा निराश थी.

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

क्योंकि उनके पिता ने उन्हें सपोर्ट किया था फिर भी जान ने उनके बारे में बुरा कहा था. मैंने उनके पिता से बात की थी. वो भी नाराज थे.

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

मैंने कुमार सानू को समझाया था कि कोई बात नहीं. कहीं ना कहीं बच्चों को हम तीनों यानी मैं, कुमार सानू और रीटा ने दुख दिया है.

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

कुमार सानू पहली शादी टूटने के बाद कुनिका संग लिव इन रिलेशन में रहे थे. 27 साल तक कुनिका ने इस रिश्ते को सबसे छिपाकर रखा था.

Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand

Read Next