6 NOV 2025
Photo: Instagram @humarabajaj24
बिग बॉस के बीते एपिसोड में कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज के बीच फाइट हुई. उन्होंने अशनूर संग अभिषेक के रिश्ते पर कमेंट किया.
Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand
कुनिका ने अभिषेक को अशनूर का चमचा बुलाया. एक्ट्रेस ने कहा- इस लड़के को डोले शोले-ठुड के अलावा कुछ नहीं आता. वो और अशनूर एक दूसरे को बताते हैं क्या कपड़े पहनने हैं.
Photo: Instagram @humarabajaj24
अभिषेक को भी पता है वो चमचा है. अशनूर के अलावा अपने ग्रुप में सबको भला-बुरा कहता है. वो चमचे का काम बखूबी कर रहा है. बस अशनूर के पीछे बॉडीगार्ड बनकर घूमता है.
Photo: Instagram @reality_flicks.00
ये कोई बच्चा नहीं है, 33 साल का बूढ़ा हो रखा है. बच्ची के साथ घूम रहा है. मेरे और मेरे बेटे की उम्र में 17 साल का अंतर है. तू इस उम्र में किसी बच्चे का बाप बन सकता था.
Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand
जवाब में अभिषेक ने कहा- हां, मैं जरूर बाप बन सकता हूं. अभी बताओ मैं 10 बच्चे पैदा कर दूं, रोका किसने है? आप हम बच्चों के साथ खेल रही हैं.
Photo: Instagram @humarabajaj24
कुनिका ने इसके जवाब कहां- कैसे करेगा तू बच्चा. तू तो चमचा बना घूम रहा है. दो बच्चों का बाप है तू बूढ़ा. एक दादी मां तुझसे कह रही है तू बच्चों का बाप बन जा, चमचागिरी छोड़ दे.
Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand
अभिषेक ने कुनिका को आग लगाने वाली दादी का टैग दिया. उन्हें बिग बॉस हाउस की पिशाचिनी बुलाया. अशनूर ने इस बहस में अपने दोस्त अभिषेक का साथ दिया.
Photo: Instagram @humarabajaj24
कुनिका ने कहा- मैं गुंडी हूं. तुझे सीधा करूंगी. एक्ट्रेस ने अशनूर को कहा कि वो अभिषेक की मालकिन हैं. वो बस अशनूर की ही बात सुनता है. देखना होगा अभिषेक-कुनिका की ये फाइट कब तक चलेगी.
Photo: Instagram @iam_kunickaasadanand