2 दिन बाद क्रिकेट होस्ट संग शादी करेंगी कृतिका, आफ्टर पार्टी में गेस्ट होंगे क्रिकेटर्स-एक्टर्स

10 MAR 2026

Photo: Instagram @kkamra

एक्ट्रेस कृतिका कामरा की लव लाइफ की जोर शोर से चर्चा हो रही है. वो जल्द दुल्हन बनने वाली हैं. बॉयफ्रेंड गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं.

कृतिका-गौरव की शादी

Photo: Instagram @kkamra

इंस्टा पर कृतिका और गौरव की 'द आफ्टर पार्टी' का इंवाइट तेजी से वायरल हो रहा है. शाम में होने वाला ये फंक्शन 12 मार्च को होगा. इसकी टाइमिंग शाम 7.30 बताई गई है.

Photo: Instagram @kkamra

इंविटेशन कार्ड में लिखा है- हमें आपके साथ अपनी वेडिंग को सेलिब्रेट करते हुए खुशी होगी. आसान और बिना भागमभाग के. जल्दी आइएगा और जितनी देर तक पार्टी चलेगी एंजॉय करें.  

Photo: Instagram @kkamra

हालांकि कपल ने शादी की डेट अनाउंस नहीं की है. लेकिन यूजर्स का अंदाजा है शादी 12 मार्च की दोपहर हो सकती है.

Photo: Instagram @kkamra

जानकारी के मुताबिक, उनकी शादी के फंक्शंस शुरू हो चुके हैं. 11 और 12 मार्च को मेन इवेंट्स होंगे. आफ्टर पार्टी में स्पोर्ट्स, टीवी और फिल्म जगत के सितारे नजर आ सकते हैं.

Photo: Instagram @kkamra

उनकी शादी का वेन्यू साउथ मुंबई बताया जा रहा है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की शादी सिंपल सेरेमनी में होगी.

Photo: Instagram @kkamra

कृतिका और गौरव मिनिमल वेडिंग को प्रेफर करते हैं. पिछले साल दिसंबर में कपल ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल किया था.

Photo: Instagram @kkamra

कृतिका की बात करें तो इससे पहले उनकी नाम एक्टर करण कुंद्रा संग जुड़ा था. शो के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा. फिर एक दिन ब्रेकअप हो गया.

Photo: Instagram @kkamra

गौरव तलाकशुदा हैं. गौरव (44) और कृतिका (37) की उम्र में 7 साल का अंतर है. गौरव जाने माने क्रिकेट होस्ट हैं. स्टार क्रिकेटर्स संग उनकी दोस्ती है.

Photo: Instagram @kkamra

Read Next