29 Apr 2026
Photo: ITGD
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' में नजर आ रहे हैं.
Photo: Instagram @khesarilalyadav
जबसे उनकी एंट्री इस शो में हुई है, उनका जलवा हरदम देखने मिला है. खेसारी के आने से शो की टीआरपी भी बढ़ी है.
Photo: Instagram @khesarilalyadav
शो में खेसारी अपने अंदाज से लोगों को एंटरटेन करते नजर आते हैं. अब भोजपुरी स्टार अपने से 11 साल छोटी एक्ट्रेस निक्की तंबोली संग ठुमके लगाते दिखे हैं.
Photo: Instagram @khesarilalyadav
बैटलग्राउंड शो की एक क्लिप वायरल है, जिसमें खेसारी अपने भोजपुरी गाने पर निक्की के साथ नाच रहे हैं. उनके साथ एक और लड़की भी वहीं ठुमके लगा रही है.
Photo: Instagram @nikki_tamboli
खेसारी अपने आइकॉनिक अंदाज में डांस कर रहे हैं. वहीं निक्की भी उनके साथ स्टेप मैच करने की कोशिश कर रही हैं. इस दौरान दोनों की दमदार केमिस्ट्री दिख रही है.
Video: Instagram @the_reality_27
खेसारी और निक्की का डांस देखकर वहां बैठे फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान और टीवी की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी हैरान दिखे हैं.
Photo: Screengrab
फैंस को भी खेसारी का अंदाज बेहद पसंद आया है. वो लिख रहे हैं कि एक्टर ने अपनी परफॉरमेंस से गर्दा उड़ा दिया है. भोजपुरी स्टार के आने से बैटलग्राउंड सीजन 2 में चार चांद लग गए हैं.
Photo: Instagram @khesarilalyadav