करिश्मा तन्ना की डेडिकेशन, प्रेग्नेंसी में भी जिम में बहा रहीं पसीना, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

12 APR 2026

Photo: ITGD

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द गुड न्यूज देने वाली हैं. वो 42 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं और कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं.

Photo: Instagram @karishmaktanna

करिश्मा ने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ इस न्यूज को शेयर किया था. कपल ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने आने वाले बच्चे की जानकारी दी.

Photo: Instagram @karishmaktanna

एक्ट्रेस अगस्त के महीने में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं. ऐसे में वो खुद को फिट और एक्टिव रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं.

Photo: Instagram @karishmaktanna

करिश्मा को जिम में पसीना बहाते और वजन उठाते हुए देखा गया है. एक्ट्रेस ने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वर्कआउट कर रही हैं.

Video: Instagram @karishmaktanna

एक्ट्रेस प्रेग्नेंट होने के बावजूद डंबल प्रेस, डेडलिफ्ट जैसे भारी वर्कआउट कर रही हैं. उनके डेडिकेशन को देखकर हर कोई हैरान है.

Photo: Screengrab

करिश्मा तन्ना के वर्कआउट वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. कमेंट्स में लोग उन्हें इनस्पिरेशन कह रहे हैं और इसी तरह आगे बढ़ते रहने की बात लिख रहे हैं.

Photo: Instagram @karishmaktanna

करिश्मा और उनके पति वरुण शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं. ये मौका उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लाने वाला है, जिसके लिए हर कोई एक्साइटेड है.

Photo: Instagram @karishmaktanna

Read Next