एकता कपूर की एक कॉल ने बदली जिंदगी, कॉलेज में मिला पहला ब्रेक, एक्ट्रेस बोली- समझ ही नहीं...

25 Nov 2025

Photo: Instagram @karishmaktanna

करिश्मा तन्ना ने खुद के लिए टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है. रियलिटी शोज भी ये काफी कर चुकी हैं. वेब सीरीज में भी किस्मत आजमा चुकी हैं. 

करिश्मा ने रिवील की जर्नी

Photo: Instagram @karishmaktanna

करिश्मा की जर्नी काफी इंस्पायरिंग भी रही है. एक्ट्रेस को पहली बार 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में देखा गया था. इन्हें किस तरह काम मिला, करिश्मा ने बताया. 

Photo: Instagram @karishmaktanna

बॉलीवुड बबल संग बातचीत में करिश्मा ने कहा- मैं कॉलेज जाती थी. और एक मीडिल क्लास परिवार से आती थी. मुझे नहीं पता ता कि खुद के लिए करियर में क्या चुनूं.

Photo: Instagram @karishmaktanna

काफी कन्फ्यूजन के बाद मैंने एक्टिंग को चुना. कॉलेज में एक फोटोग्राफी सेक्शन हुआ करता था. मुझे कुछ स्टूडेंट्स ने कहा कि मैं फोटोजेनिक लगती हूं. 

Photo: Instagram @karishmaktanna

कुछ लोगों ने मेरी फोटोज क्लिक कीं. और उन्हें हर जगह बांट दिया. मेरे पिता बहुत सख्त थे. उन्हें इस बात के बारे में अंदाजा ही नहीं था. 

Photo: Instagram @karishmaktanna

उसके बाद मुझे जब प्रोडक्शन हाउसेस और एजेंसिज से कॉल्स आने लगीं, तब मुझे काम मिलना शुरू हुआ और पापा को पता लगा.

Photo: Instagram @karishmaktanna

बालाजी प्रोडक्शन से भी मुझे कॉल आई. उस समय ये काफी बड़ा हुआ करता था. आज भी है. मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया जो मैंने क्लियर किया. तब मुझे काम मिला. 

Photo: Instagram @karishmaktanna

Read Next