शादी के 11 साल बाद टूट रहा एक्टर का घर? सुनकर भड़की पत्नी

9 April 2026

Photo: Instagram @ankzbhargava

करण-अंकिता होंगे अलग?

एक वक्त था जब करण पटेल को छोटे पर्दे का शाहरुख खान कहा जाता था. पर घमंड और शराब की लत की वजह से वो टीवी से दूर हो गए.

Photo: Instagram @ankzbhargava

लंबे समय बाद उन्हें द 5 शो में देखा गया, लेकिन वो 10 दिनों में ही शो से बाहर हो गए. इसके बाद उन्हें लेकर कई बातें बोली गईं. ये भी कहा गया कि उनका तलाक हो रहा है.

Video: Instagram @ankzbhargava

करण पटेल की वाइफ अंकिता भार्गवा ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता.

Photo: Instagram @ankzbhargava

अंकिता कहती हैं कि जो लोग करण के बारे में गलत बोल रहे हैं, वो उनके शब्द हैं. आज से दो साल बाद उन्हें खुद इस बात का एहसास होगा.

Photo: Instagram @ankzbhargava

मैं किसी के बारे में गलत बोलकर क्यों अपने पाप बढ़ाऊं. मुझे ट्रोलिंग से कभी फर्क नहीं पड़ा है. ना ही मैं इसके बारे में सोचती हूं.

Photo: Instagram @ankzbhargava

मैं बस इतना जानती हूं कि छोटी सी जिंदगी है. इसलिए सबके लिए अच्छा सोचो और बोलो. मेरी शादी को 11 साल हो गए और मैंने शादी के वक्त भी काफी ट्रोलिंग झेली थी. 

Photo: Instagram @ankzbhargava

इसलिए मैं अब सिर्फ लोगों के पॉजिटिव कमेंट के बारे में सोचती हूं. बाकी रही करण की बात, तो उनके लिए जिसने जो बोला वो ठीक है. इसमें कोई क्या कर सकता है. 

Photo: Instagram @ankzbhargava

Read Next