ब्रेकअप के दर्द से टूटी मशहूर हसीना, उड़ी रातों की नींद, बोली- 4 महीने तक सोई नहीं

21 Apr 2026

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

प्यार में मिला दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर पर बात की है. उन्होंने बताया कि जब उनका दिल टूटा था, तब महीनों तक उन्हें नींद नहीं आती थी. 

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

कल्कि ने बताया कि इमोशनल स्ट्रेस किस तरह बॉडी और दिमाग पर बुरा असर डालता है.

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में कल्कि ने अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा- दिल टूटने के बाद कई महीनों तक मैं सो नहीं पाती थी.

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

'मुझे नींद नहीं आती थी. तब एहसास हुआ इस चीज का मानसिक स्थिति पर कितना बुरा असर पड़ता है.'

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

एक्ट्रेस बोलीं- मैं सो नहीं पाती थी, मैं सुबह 2 या 3 बजे जाग जाती थी. फिर खुद को बिजी रखने के लिए गिटार बजाने लगती थी. 

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

'या फिर कुछ और करने लगती थी, क्योंकि दोबारा नींद आने का कोई रास्ता ही नहीं बचता था.'

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

ठीक से ना सोने की वजह से उनकी हेल्थ खराब होने लगी थी. वो काम पर फोकस नहीं कर पाती थीं. 

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

'जब मुझे काम करना होता था, तब मुझे पता ही नहीं होता था कि मैं सपने में हूं या जाग रही हूं. मैं बहुत उलझन में रहती थी और खुद से पूछती थी- क्या यह सच में हो रहा है, या मैं अब भी सो रही हूं?' चार महीनों तक ऐसा ही चलता रहा.'

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

बता दें कि कल्कि की पहली शादी अनुराग कश्यप से हुई थी. लेकिन फिर दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद उनकी जिंदगी में Guy Hershberg प्यार की बहार लेकर आए. कपल की एक बेटी भी है. 

(Photos: Instagram @kalkikanmani)

Read Next