धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए जितेंद्र, इंडियन आइडल में दी श्रद्धांजलि, Video

1 DEC 2025

Photo: Instagram @aapkadharam @jeetendra_kapoor

दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन से पूरी इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है. एक्टर के जाने से हर किसी का दिल टूट गया है.

इमोशनल हुए जितेंद्र

Photo: Instagram @aapkadharam 

अब लेजेंडरी एक्टर जितेंद्र अपने खास दोस्त धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल होते दिखे. 

Photo: Instagram @jeetendra_kapoor

दरअसल, इंडियन आइडल में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर जितेंद्र भी शो में गेस्ट बनकर पहुंचे. 

Photo: Screengrab

शो में धर्मेंद्र को याद करते हुए जितेंद्र बोले- बहुत नेक इंसान थे. मेरी जिंदगी में उनका बहुत बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है. 

Photo: Instagram @sonytvofficial

धर्मेंद्र को याद कर जितेंद्र भावुक होते दिखाई दिए. सिंगर-रैपर बादशाह की भी आंखें नम हो गईं.

Photo: Screengrab

शो का प्रोमो वीडियो देख फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में मिस यू धर्मेंद्र जी लिखकर अपना दर्द बयां कर रहे हैं. 

Photo: Screengrab

एक्टर धर्मेंद्र की बात करें तो उम्र संबंधी बीमारी से जूझने के बाद 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था. उनके निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा है. फैंस और इंडस्ट्री के लोग भी उनके जाने से काफी दुखी हैं. 

Photo: Instagram @aapkadharam 

Read Next