कैमरा देखकर मुस्कुराईं जया, खुशी देखकर बोले यूजर्स- यकीन नहीं हो रहा

29 Apr 2026

Photo: Social Media

बदलीं जया बच्चन 

बॉलीवुड गलियारों में दो चीजें किसी ने नहीं छिपती हैं. पहला कपल का रोमांस, दूसरा जया बच्चन का गुस्सा.

Photo: Social Media

मतलब शादी-ब्याह हो या कोई इवेंट अगर जया बच्चन पर कैमरा पड़ा है, तो वो गुस्से में ही नजर आएंगी.

Photo: Social Media

जया बच्चन अपने गर्म तेवर और गुस्से के लिए मशहूर हो चुकी हैं. पैपराजी संग बुरे बर्ताव के लिए वो कई बार ट्रोल भी हुईं, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

Photo: Social Media

पर अब जया बच्चन के मिजाज बदले हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. 

Photo: Social Media

एक क्लोदिंग ब्रांड के लॉन्च पर जया बच्चन को शांती से बातचीत करते हुए देखा. बात करते हुए उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखी.

Video: Social Media

जया बच्चन का ठंडा मिजाज और हंसी देखकर यूजर्स तो दंग रह गए और वीडियो में कमेंट की बाढ़ आ गई. एक ने लिखा कि जया बच्चन हैप्पी मूड में हैं.

Photo: Social Media

दूसरे ने लिखा कि अगर कोई पैपराजी होता, तो जया बच्चन का अलग रूप होता. कई लोगों ने कहा कि जया जी स्माइल कैसे कर रही हैं. 

Video: Social Media

अब जया बच्चन इतनी खुश कैसे हैं और उन्हें फोटोग्राफर से दिक्कत क्यों नहीं हुई, ये सिर्फ वही बता सकती हैं. जो भी है उनके चेहरे पर हंसी अच्छी लग रही है. 

Photo: Social Media

Read Next