सामने खड़े दोनों Ex बॉयफ्रेंड, कड़वाहट भुलाकर साथ नाची एक्ट्रेस, देखकर चौंके मुनव्वर

9 Oct 2025

PHOTO: Screengrab

बिग बॉस एक ऐसा शो है, जिसने अब तक कई एक्टर-एक्ट्रेस का करियर बनाया है. अभिषेक, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के करियर को भी इसी शो से उड़ान मिली है.

समर्थ-ईशा का डांस 

PHOTO: Screengrab

बिग बॉस हाउस में इन तीनों की प्रेम कहानी पर हंगामा मचा था. शो खत्म होने के बाद ईशा ने अभिषेक और समर्थ दोनों से रिश्ता खत्म कर लिया था.

PHOTO: Screengrab

लेकिन लगता है कि अब तीनों ही अतीत को भूलकर करियर में आगे बढ़ चुके हैं. हाल ही में अभिषेक, ईशा और समर्थ पति, पत्नी और पंगा के सेट पर पहुंचे. 

PHOTO: Screengrab

पति, पत्नी और पंगा शो में समर्थ और ईशा को आइकॉनिक बॉलीवुड सॉन्ग्स के हुक स्टेप्स करने के लिए कहा गया.

PHOTO: Screengrab

डांस कंपटीशन में समर्थ, ईशा को फेल करते दिखे. एक्टर ने हुक स्टेप्स से कृष्णा अभिषेक, मुनव्वर फारूकी को चौंका दिया.

PHOTO: Screengrab

फैन्स ने भी दोनों के डांस वीडियो पर रिएक्ट किया है. एक फैन ने लिखा कि गजब. अन्य यूजर ने लिखा कि अभिषेक और समर्थ बेस्ट हैं. यूजर ने कहा कि क्या डांस है.  

Video: Instagram @Colorstv

किसी ने कहा कि समर्थ की एनर्जी को कोई मैच नहीं कर सकता. अन्य ने लिखा कि मैं सउदी अरब से शो देख रहा हूं और समर्थ का फैन बन गया हूं.  

PHOTO: Screengrab

Read Next