'मोदी पगलू हैं पापा, शुगर कट करवाइए', इंफ्लुएंसर की पीएम से रिक्वेस्ट, मिला मजेदार जवाब

20 March 2026

Photo: Instagram/@yuvraj.dua

युवराज का वीडियो वायरल

अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाने वाले इंफ्लुएंसर युवराज दुआ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इसकी वजह उनके पापा हैं.

Photo: Instagram/@yuvraj.dua

युवराज दुआ ने कुछ दिन पहले अपने पिता को लेकर एक रील पोस्ट की थी. इसमें वो बता रहे थे कि उनके पिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कितने बड़े फैन हैं.

Photo: Instagram/@yuvraj.dua

अब खुद नरेंद्र मोदी ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने युवराज के पापा को मैसेज भी दिया.

Photo: Instagram/@narendramodi

वायरल वीडियो में युवराज कह रहे हैं कि उनके और उनके पिता के बॉन्ड के बीच पीएम मोदी को लेकर पिता का प्यार आ रहा है. वो हमेशा मोदी के बारे में बात करते हैं.

Photo: Instagram/@yuvraj.dua

दोस्तों से मिलने में, टीवी देखने में, परिवार से पहले युवराज के पिता के लिए मोदी हैं. ऐसे में उन्होंने पीएम से रिक्वेस्ट की कि अगली बार मन की बात में शुगर पर कुछ कहें.

Photo: Instagram/@yuvraj.dua

युवराज की बात का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने उनकी वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की. इससे सोशल मीडिया पर धमाका हो गया और वीडियो तेजी से वायरल हो गई.

Photo: Instagram/@yuvraj.dua

पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा- 'युवराज की रिक्वेस्ट पर मैं उनके पिता (और बाकी सभी) से दरख्वास्त करता हूं कि मीठा खाना कम कर दें और हेल्दी रहें.'

Photo: Instagram/@narendramodi

जाहिर है पीएम मोदी के रिएक्शन ने युवराज दुआ का दिन बना दिया है. सोशल मीडिया पर वो वायरल होने का मजा उठा रहे हैं. दुआ के फैंस भी काफी खुश और हैरान हैं.

Photo: Instagram/@yuvraj.dua

Read Next