17 साल का हुआ ऋतिक का बेटा, पापा की तरह डैशिंग, विदेश में कर रहा पढ़ाई
30 MAR 2026
Photo: Yogen Shah
ऋदान का जन्मदिन
ऋतिक रोशन के छोटे बेटे ऋदान रोशन अब 17 साल के हो गए हैं. परिवार की तरह वो भी फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना नाम बनाना चाहते हैं.
Photo: Yogen Shah
मां सुजैन खान ने ऋदान की बचपन से लेकर अब की अनसीन तस्वीरें दिखाईं और बताया कि वो कितना मेहनती है. ऋदान ने अपने दम पर फिल्म स्कूल में एडमिशन लिया है.
Photo: Instagram @suzkr
सुजैन ने कैप्शन में बेटे पर खूब प्यार लुटाया और अपनी फीलिंग्स जाहिर की. वो लिखती हैं- मेरे प्यारे बेटे, जो जन्म से ही खास रहा है. जिसने अपनी ही दुनिया में एक अलग और खूबसूरत जगह बना ली.
Photo: Instagram @suzkr
'हमारे इस आसमान जैसे सपनों वाले बच्चे, तुम मेरे लिए एक क्रिएटिव जीनियस हो, मेरी धड़कन हो, मेरी ताकत हो और दुनिया के सबसे अच्छे दोस्त भी हो.'
Photo: Instagram @suzkr
'हम सबको तुम पर बहुत गर्व है. तुमने पूरी मेहनत और दिल से काम किया और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफॉर्निया के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स में तुम्हारा एडमिशन होना हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है.'
Photo: Instagram @suzkr
'बधाई हो मेरे सनशाइन शब्दों में नहीं बता सकती कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं. ये पूरी दुनिया तुम्हारी है. ऐसे ही अपना जादू दिखाते रहो और हमेशा खुद जैसे हो वैसे ही रहो, बिना किसी डर के.'
Photo: Instagram @suzkr
ऋदान को जायद खान, पशमीना रोशन, अमीषा पटेल ने सुजैन के पोस्ट पर कर बधाई दी है. वहीं फराह खान ने उनकी मेहनत पर गर्व जताया है.
Photo: Instagram @suzkr
वहीं यूजर्स विश करते हुए कह रहे हैं- ऋदान रोशन और खान परिवार की विरासत को संभालने की तैयारी कर रहे हैं. वो पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं.