रील्स से 'राधा' तक! साउथ की सुष्मिता ऐसे बनीं कृष्णावतारम की हीरोइन

14 May 2026

Credit: Screengrab

कृष्णावतारम की राधा

सरप्राइज सक्सेस बनकर आई फिल्म कृष्णावतारम में एक्ट्रेस सुष्मिता भट, राधा के रोल में कमाल कर रही हैं.

Credit: Screengrab

सुष्मिता का कमाल    

राधा बनीं सुष्मिता, आंखों की अदाकारी और रासलीला के सीक्वेंस में खूबसूरत डांस से लोगों का दिल जीत रही हैं. इस रोल में उनकी कास्टिंग की कहानी भी कमाल है.

Credit: Instagram/@creativelandstudios

रील से मिली 'राधा'

कृष्णावतारम के डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने AajTak.in को बताया कि उन्हें सुष्मिता रील्स से मिली थीं.

Credit: Screengrab

आंखों का कमाल

क्लासिकल डांस में ट्रेनिंग ले चुकीं सुष्मिता, डांस की रील शेयर करती थीं. हार्दिक को उनके क्लासिकल डांस के साथ, भाव जताती आंखें याद रह गई थीं. 

Credit: Screengrab

टीवी से शुरुआत

सुष्मिता ने कन्नड़ टीवी सीरियल काव्यांजलि से 2020 में अपना करियर शुरू किया था. सुंदरता की वजह से उन्हें शुरुआत से ही पॉपुलैरिटी मिलने लगी थी.

Credit: Instagram/@sush_bhat

तेलुगु से फिल्म डेब्यू

सुष्मिता को तेलुगु डांस रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'नाट्यम' से पहला ब्रेक मिला. नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली इस फिल्म में वो एक डांसर के छोटे से रोल में थीं.

Credit: Instagram/@sush_bhat

कन्नड़ में लीड रोल

सुष्मिता को कन्नड़ फिल्मों कलजिगा (2024) और चाओ चाओ भात (2024) में पहली बार लीड रोल मिला था. फिर वो पॉपुलर तमिल हिट लव मैरिज में नजर आईं. 

Credit: Instagram/@sush_bhat

मलयालम से हुईं पॉपुलर

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मामूटी की फिल्म 'डोमिनिक एंड द लेडीज पर्स' (2025) में सुष्मिता ने नेगेटिव शेड वाला दमदार किरदार निभाया था.

Credit: Instagram/@sush_bhat

डांस सीक्वेंस हुआ वायरल

मामूटी की फिल्म से सुष्मिता का क्लासिकल डांस खूब वायरल हुआ. इसी के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खोजने लगे.

Credit: Instagram/@truthglobalfilms

कृष्णावतारम से हिंदी डेब्यू

हार्दिक गज्जर को कृष्णावतारम लिखते वक्त ही सुष्मिता की आंखें याद थीं. उन्होंने तय किया कि राधा तो सुष्मिता को ही बनाएंगे.

Credit: Instagram/@sush_bhat

राधा बनकर छाईं

इस तरह चेन्नई में जन्मीं, बेंगलुरु में बड़ी हुईं इंजीनियरिंग ग्रैजूएट सुष्मिता, अब राधा बनकर हिंदी फिल्म दर्शकों को अपना फैन बना रही हैं.

Credit: Instagram/@sush_bhat

Read Next