पंजाबी सिनेमा की सबसे धांसू सीरीज ला रहीं हिमांशी खुराना, फर्स्ट लुक वायरल

10 Apr 2026

Photo: Instagram/@iamhimanshikhurana

हिमांशी का नया अवतार

बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. हिमांशी पंजाबी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं.

Photo: Instagram/@iamhimanshikhurana

अक्सर म्यूजिक वीडियो में धमाल मचाने वाली हिमांशी खुराना अब एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गई हैं. इसके बारे में उन्होंने हाल ही में बताया.

Photo: Instagram/@iamhimanshikhurana

हिमांशी को जल्द 'माय नेम इज एके 74' नाम की सीरीज में देखा जाने वाला है. इसे पंजाबी सिनेमा का सबसे धांसू प्रोजेक्ट बताया जा रहा है.

Photo: Instagram/@iamhimanshikhurana

पोस्टर में हिमांशी दमदार लुक में नजर आ रही हैं. उनके हाथ में भारी-भरकम बंदूक है और उनके चेहरे पर घातक लुक है.

Photo: Instagram/@iamhimanshikhurana

चुलबुली हिमांशी के इस खतरनाक लुक को देख फैंस हैरान रह गए हैं. उन्होंने सीरीज के पोस्टर की तारीफ करते हुए इसे बेमिसाल बताया.

Photo: Instagram/@iamhimanshikhurana

इससे पहले हिमांशी को पंजाबी फिल्म 'साड्डा हक' और 'शावा नी गिरधारी लाल' में देखा जा चुका है. वो जानी मानी मॉडल भी रह चुकी हैं.

Photo: Instagram/@iamhimanshikhurana

अलग-अलग गानों के म्यूजिक वीडियो से हिमांशी खुराना ने अपनी पहचान बनाई थी. उन्हें जस्सी गिल, हार्डी संधु, अरिजीत सिंह समेत अन्य के म्यूजिक वीडियो में देखा गया है.

Photo: Instagram/@iamhimanshikhurana

Read Next