आसिम संग ब्रेकअप की वजह बताकर घिरीं हिमांशी खुराना, विवाद पर दी सफाई

16 Aug 2026

Photo: ITGD

फिर चर्चा में हिमांशी

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना इन दिनों आसिम रियाज संग अपने रिश्ते को लेकर फिर चर्चा में आ गई हैं.

Photo: Instagram @iamhimanshikhurana

हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आसिम संग अपने ब्रेकअप पर बात की थी, जिसमें उन्होंने बिना एक्टर का नाम लिए खुलासा किया कि वोधर्म के चलते अलग हुई थीं.

Photo: Instagram @iamhimanshikhurana

हिमांशी ने उन दावों को खारिज किया, जिसमें उनके धर्म परिवर्तन की बातें हो रही थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके बॉयफ्रेंड का परिवार चाहता था कि वो उनका धर्म पूरे मन से अपना लें.

Photo: Instagram @iamhimanshikhurana

मगर हिमांशी ने ऐसा नहीं किया. हालांकि उनके बयान से सोशल मीडिया पर अलग आग फैल गई. चारों तरफ एक्ट्रेस के रिश्ते पर डीबेट होने लगी जिससे वो परेशान हो गई हैं.

Photo: Instagram @iamhimanshikhurana

हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इस पूरे मामले पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि उनकी बातों का बतंगड़ बनाया जा रहा है, जबकि ये उनके पर्सनल एक्सपीरियंस से जुड़ी चीज थी.

Photo: Instagram @iamhimanshikhurana

उन्होंने कहा- मेरी जिंदगी के अनुभवों को लेकर पॉडकास्ट में हुई एक छोटी-सी बातचीत को बिना किसी के बारे में बुरा कहे भी इतना बड़ा मुद्दा बना दिया है.

Photo: Instagram @iamhimanshikhurana

'ये बिल्कुल ऐसी बात है जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। चलो, कोई बात नहीं, कैरी ऑन.'

Photo: Instagram @iamhimanshikhurana

बात करें हिमांशी और आसिम की, तो दोनों का प्यार बिग बॉस 13 से शुरू हुआ था. कुछ सालों तक डेटिंग के बाद दोनों धर्म के चलते अलग हुए, जिससे फैंस को दुख पहुंचा.

Photo: Instagram @iamhimanshikhurana

Read Next