गर्लफ्रेंड के प्यार में डूबे 'डैड' हार्दिक पांड्या, गुदवाया महिका का नाम, किया फ्लॉन्ट

11 FEB 2026

Photo: Instgram @Hardik93

हार्दिक का नया टैटू

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी लव लाइफ को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं. नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद वो एक्ट्रेस माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं.

Photo: Instgram @Hardik93

माहिका के प्यार में हार्दिक इस कदर डूबे हैं कि उनके नाम को अपनी जिंदगी से जोड़ लिया है. उन्होंने नया टैटू करवाया है.

Photo: Instgram @Hardik93

हार्दिक ने एक फोटो इंस्टा स्टोरी में शेयर की जहां उन्होंने अपने नए ब्लॉन्ड हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट किया. 

Photo: Instgram @Hardik93

साथ ही गर्दन के पिछले हिस्से पर एक नया टैटू दिख भी दिखा. जहां माहिका के नाम का पहला अक्षर M डिजाइनर अंदाज में गुदा हुआ था. 

Photo: Instgram @Hardik93

इस तस्वीर को शेयर कर हार्दिक ने टैटू के बारे में कुछ ना लिखते हुए कहा कैप्शन दिया- पापा (डैड) का हफ्ता बेहद लंबा गुजरा. 

Photo: Instgram @Hardik93

हार्दिक का ये स्पेशल जेस्चर फैंस को खूब इम्प्रेस कर रहा है. उनका कहना है कि- वाह, हार्दिक प्यार में हद नहीं देखते. दोनों साथ में कितने अच्छे लगते हैं. 

Photo: Instgram @Hardik93

हार्दिक फील्ड से माहिका के लिए सरेआम अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि- 'वो जब से मेरी जिंदगी में आई हैं, तब से चीजें मेरी जिंदगी में चीजें अच्छी हो रही हैं.' 

Photo: Instgram @Hardik93

बीच में खबर आई थी कि हार्दिक-माहिका ने सगाई कर ली है. हालांकि उनके घर में पूजा कराने वाले पंडित ने बताया कि वो सिर्फ गृह शांति पूजा थी. 

Photo: Instgram @Hardik93

Read Next