हार्दिक को दौड़कर लगाया गले-खींची तस्वीरें, मैदान पर क्रिकेटर की बांहों में रोमांटिक हुईं GF माहिका
9 March 2026
(Photo: Social Media)
GF संग हार्दिक का रोमांस
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी लवर बॉय इमेज से फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं. गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग हार्दिक के रोमांस के खूब चर्चे हो रहे हैं.
(Photo: Social Media)
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या मैदान पर ही अपनी लेडी लव संग रोमांटिक होते नजर आए. कपल के कई कोजी वीडियो वायरल हो रहे हैं.
(Photo: Social Media)
एक वीडियो में देख सकते हैं कि माहिका शर्मा दौड़कर मैदान पर आती हैं और हार्दिक को प्यार से गले लगा लेती हैं.
(Video: Social Media)
हार्दिक भी सरेआम गर्लफ्रेंड संग कोजी होते दिखे. वो माहिका को बांहों में लेकर मैदान पर खुशी से झूमते नजर आए.
(Photo: Social Media)
मैदान पर कई फोटोग्राफर्स मौजूद होने के बावजूद माहिका अपने स्वीटहार्ट हार्दिक की पर्सनल फोटोग्राफर बन गईं.
(Photo: Social Media)
माहिका मैदान पर हार्दिक की तस्वीरें क्लिक करती नजर आईं. साथ ही वो हार्दिक को पोज बताती हुई भी दिखाई दीं. दोनों की क्यूट बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है.
(Photo: Social Media)
हार्दिक और माहिका ने लोगों की परवाह किए बगैर मैदान पर एक दूजे को Kiss भी किया. हर जगह हार्दिक और माहिका के रोमांस के चर्चे हो रहे हैं.