25 Apr 2026
Photo: Instagram @govinda_herono1
गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार हैं, लेकिन पिछले कई सालों से पर्दे से दूर हैं. फैन्स को गोविंदा के कमबैक का इंतजार है.
Photo: Instagram @govinda_herono1
इस बीच एक्टर अश्विन कौशल ने गोविंदा को लेकर कई बातों का खुलासा किया है. एक्टर से पूछा गया कि गोविंदा का डाउनफॉल क्यों हुआ.
Photo: Instagram @govinda_herono1
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वहम से बड़ा जहर नहीं है. इस वहम ने उनका डाउनफॉल किया, उनके तौर-तरीके ने उन्हें बर्बाद किया.
Photo: Instagram @officialashwinkaushal
अश्निन ने कहा कि वरना गोविंदा को कोई रोक सकता है क्या. अभी भी टाइम है. अभी मैं प्रर्थना करता हूं, कोई उन्हें बाहर निकाले. वो एंटरटेनमेंट के खुदा हैं.
Photo: Instagram @govinda_herono1
एक्टर ने कहा कि गोविंदा में कादर खान साहब जिंदा हैं. वो उन्हें तथास्तु करके गए हैं. गोविंदा 90 के दशक के सारे एक्टर्स को जिंदा रखेंगे.
Photo: Instagram @officialashwinkaushal
अश्विन ने कहा कि लोगों का काम है बोलना. लोग तो राजेश खन्ना के बारे में भी बोलते थे. इंडस्ट्री में से 100 में से एक प्रतिशत लोग हैं, जो चाहते हैं किसी का अच्छा हो.
Photo: Instagram @officialashwinkaushal
बाकी को कान भरने का चेक मिलता है. जब आप वो बनने की कोशिश करते हो, जो हो नहीं. ये मुश्किल पैदा कर देता है.चीची भइया अगर चाहें, तो कल अपना सुपरस्टार खिताब वापस ले सकते हैं.
Photo: Instagram @govinda_herono1
अश्निन ने कहा कि मैंने उनमें कोई ऐब नहीं देखा. ना वो सिगरेट पीते हैं ना शराब. गोविंदा से लोग जलते हैं. वो कुछ ऐसा बोल देते थे, जो लोगों के लिए नुकसानदायक होता था.
Photo: Instagram @govinda_herono1
एक्टर ने माना कि गोविंदा जो कहते थे सच हो जाता था. इससे लोगों को दिक्कत होती थी.
Photo: Instagram @govinda_herono1
उन्होंने ये भी माना कि इंडस्ट्री में गोविंदा के खिलाफ साजिश हुई, जिसका असर उनके करियर पर हुआ.
Photo: Instagram @govinda_herono1