सुनीता आहूजा से गोविंदा का हो रहा तलाक? अफवाहों के बीच बेटी ने शेयर की पोस्ट, हुई वायरल

23 Aug 2025 

Photo: Instagram/@officialsunitaahuja

बॉलीवुड के राजा बाबू कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. वजह है पत्नी सुनीता आहूजा से उनका तलाक. माना जा रहा है कि दोनों अलग हो रहे हैं.

तलाक ले रहे गोविंदा-सुनीता 

Photo: Instagram/@officialsunitaahuja

खबर है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक के लिए मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में अर्जी डाल दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो सुनीता ने एक्टर पर अफेयर, अत्याचार और अकेले छोड़ने का आरोप लगाया है.

Photo: Instagram/@officialsunitaahuja

सुनीता आहूजा और गोविंदा ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है. हालांकि काफी वक्त से पॉडकास्ट इंटरव्यू और व्लॉग में सुनीता तलाक की अफवाहों को खारिज करती आ रही हैं.

Photo: Instagram/@officialsunitaahuja

इस बीच कपल की बेटी टीना आहूजा की एक फोटो वायरल हो गई है. टीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो जिम में पोज करती दिख रही हैं.

Photo: Instagram/@tina.ahuja

फोटो के साथ टीना ने लिखाकर बताया है कि वो चंडीगढ़ में हैं. टीना के अलावा गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके घर हुई पूजा देखने को मिल रही है.

Photo: Instagram/@officialsunitaahuja

सुनीता आहूजा और गोविंदा के तलाक की खबरें 2025 की शुरुआत से आ रही हैं. हालांकि स्टार वाइफ का कहना है कि वो पति को कभी नहीं छोड़ेंगी.

Photo: Instagram/@officialsunitaahuja

Read Next