'सस्ती कार' के लिए ट्रोल करने वालों को गोविंदा का जवाब, मिला सीएम योगी से सम्मान
31 Jan 2026
Photo: Instagram/@govinda_herono1
गोविंदा को मिला सम्मान
बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 रहे गोविंदा बीते कई सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं. लेकिन सुर्खियों में अक्सर बने रहते हैं.
Photo: Instagram/@govinda_herono1
हाल ही में उन्हें एक सरकारी गाड़ी में ट्रैवल करते देखा गया था, जिसका कई यूजर्स ने मजाक उड़ाया. यूपी के प्रयागराज में एक्टर हुंडई औरा कार में जाते दिखे थे.
Photo: Instagram/@govinda_herono1
लेकिन गोविंदा ने सभी को अब बता दिया है कि वो सरकारी गाड़ी में ट्रैवल करने के अलावा सम्मान भी पा रहे हैं.
Photo: Instagram/@govinda_herono1
अब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोविंदा की मुलाकात हुई है. एक्टर ने सीएम के साथ पोज करते हुए अपनी फोटो शेयर की है.
Photo: Instagram/@govinda_herono1
फोटो के साथ गोविंदा ने कैप्शन लिखा, 'उत्तरप्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री जी के बहुत बढ़िया वक्त बिताया. योगी आदित्यनाथ जी आपका शुक्रिया.'
Photo: Instagram/@govinda_herono1
गोविंदा की इस फोटो ने फैंस का दिल खुश कर दिया है. यूजर्स उन्हें बॉलीवुड में कमबैक करने को बोल रहे हैं. वहीं कुछ का कहना कि ये 'सस्ती कार' वाले कमेंट करने वालों को जवाब है.