Top News: दिवालिया हुए गोविंदा? 7 साल छोटी रश्मिका संग फेरे लेंगे विजय

21 FEB 2026

Photo: Instagram @elvish_yadav

इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में सलीम खान की हेल्थ ने सुर्खियां बटोरीं. वहीं राजपाल यादव को तिहाड़ जेल से रिहाई मिली. जानें और क्या खास हुआ.

टॉप एंटरटेनमेंट न्यूज

Photo: Social Media

सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें मेडिकल प्रोसिजर DSA से गुजरना पड़ा. उनकी हालत अभी स्थिर है.

Photo: Social Media

राजपाल यादव 12 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए. चेक बाउंस केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी. उन्होंने सेलेब्स से मिले सपोर्ट पर आभार जताया.

Photo: Instagram @rajpalofficial

बेल मिलने के बाद राजपाल ने शाहजहांपुर में अपनी भतीजी शादी अटेंड की. वहां जमकर डांस किया, रोटियां बनाईं. विदाई के वक्त भतीजी के लिए इमोशनल भी हुए.

Photo: Instagram @rajpalofficial

द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर सामने आने के बाद बवाल मचा है. केरल के सीएम समेत कई राजनेताओं ने फिल्म के जरिए झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है.

Photo: Instagram @aditi_bhatia4

टॉक्सिक 2 का टीजर सामने आया. यश का खतरनाक लुक वायरल हो रहा है. वो धांसू लगे हैं. वॉयलेंस से भरे टीजर में यश डबल रोल में दिखते हैं.

Photo: Instagram @thenameisyash

फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे कानूनी विवाद का अंत हो गया है. फिल्ममेकर ने विवादित टाइटल को वापस ले लिया है.

Photo: Instagram @bajpayee.manoj

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड लीक हुआ है. वे 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे. 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा.

Photo: Instagram @elvish_yadav

गोविंदा को लेकर दावा किया गया था कि वो आर्थिक तंगी झेल रहे हैं. उनके भांजे विनय आनंद ने एक्टर के दिवालिया होने की बातों पर गलत और बेबुनियाद  बताया है.

Photo: Instagram @govinda_herono1

रियलिटी शो एंगेज्ड 2 के बोल्ड कंटेंट को लेकर हंगामा मचा है. टास्क की आड़ में हदें पार हो रही हैं. एल्विश यादव भी ट्रोल हो रहे हैं.

Photo: Instagram @elvish_yadav

Read Next