26 DEC 2025
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial
बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला बीते दिनों ट्रोल हुई थीं. हाल ही में शो की सक्सेस पार्टी रखी गई थी.
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial
यहां क्लब के बाहर ही आकांक्षा कुछ लोगों के साथ डांस करने लगी थीं. उनके डांस मूव्स को अश्लील बताकर ट्रोल किया गया था.
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial
हंगामा स्टूडियो को दिए इंटरव्यू में गौरव ने पत्नी को डिफेंड किया है. उनका कहना है आकांक्षा पब्लिसिटी टीम के मेंबर्स संग डांस कर रही थीं.
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial
वो कहते हैं- वो सक्सेस पार्टी थी. हम उनके सेलिब्रेशन का जश्न मनाने गए थे. मैं ज्यादा डांस नहीं करता, इसलिए मेरी पत्नी ने उन्हें जॉइन किया.
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial
आकांक्षा ने उस मोमेंट को बड़ा बनाया क्योंकि ये हम सबकी जीत है. कई लोग ये तक नहीं जानते कि आकांक्षा किनके साथ डांस कर रही थी. मैं पीछे खड़ा था. पत्नी को एंजॉय करते देख रहा था.
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial
क्योंकि आखिर में ये मेरी टीम की जीत थी. मेरी मौजूदगी में कुछ लोगों ने काफी मेहनत की थी. उनको भी अपने लिए एंजॉय करने का हक है.
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial
गौरव ने कहा कि उन्हें ट्रोल्स की चिंता नहीं है. उन्हें खुशी है उनकी पत्नी एक्सट्रोवर्ट है. उनमें कोई फिल्टर नहीं है. यही खूबी लोगों को उनकी जोड़ी की पसंद आती है.
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial
वो कहते हैं- जिनको मैं पसंद नहीं आ रहा हूं, शायद अगले प्रोजेक्ट में पसंद आ जाऊं. मैं उनका दिल जीतने की पूरी कोशिश करूंगा.
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial
गौरव-आकांक्षा की शादी को 9 साल हो चुके हैं. बिग बॉस में जब आकांक्षा फैमिली वीक में आई थीं, उन्होंने अपनी क्यूटनेस से पूरे इंडिया का दिल जीत लिया था.
Photo: Instagram @gauravkhannaofficial