23 Apr 2026
Photo: ITG
बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान की बड़े पर्दे पर वापसी को काफी पसंद किया गया है. सीरीज 'हीरामंडी' और फिल्म 'खेल खेल में' उन्हें देखा गया था.
Photo: Instagram/@fardeenfkhan
पिक्चरों के साथ-साथ फरदीन खान पर्सनल लाइफ पर भी फोकस कर रहे हैं. अब उन्होंने अपनी बेटी डायना इजाबेला खान के साथ एक वीडियो शेयर की है.
Photo: Instagram/@fardeenfkhan
इस वीडियो में बाप-बेटी की जोड़ी जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. डायना ने प्यारा व्हाइट गाउन पहना है और फरदीन ब्लैक टक्सीडो सूट पहना है.
Photo: Instagram/@fardeenfkhan
दोनों डांस फ्लोर पर दिल खोलकर झूम रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने बताया कि इस पल ने उन्हें कितना गर्व और खुशी महसूस करवाई है.
Photo: Instagram/@fardeenfkhan
उन्होंने लिखा, 'कहते हैं एक पिता का अपने बेटी के साथ फर्स्ट डांस खुशकिस्मती होती है. कुछ दिन पहले मुझे समझ आया कि ऐसा क्यों है.'
Photo: Instagram/@fardeenfkhan
उन्होंने आगे लिखा, '12 साल से अपनी छोटी रोशनी को बड़े होते देख रहा हूं. और अभी भी वो मेरी लिटल गर्ल है. मेरी बाहों में झूमती. मैं उम्मीद करता हूं वो ऐसी ही रहे. वो हमेशा मेरी रहेगी.'
Photo: Instagram/@fardeenfkhan
फरदीन और डायना की इस वायरल वीडियो पर बॉबी देओल और जायेद खान समेत फैंस ने भी प्यार लुटाया है. एक्टर जल्द फिल्म 'राजा शिवाजी' में नजर आएंगे.
Photo: Instagram/@fardeenfkhan