26 OCT 2025
Photo: Youtube @FarahKhanK Screengrab
राखी सावंत करीब 3 साल बाद दुबई से मुंबई लौट आई हैं. इंडिया लौटते ही वो अपने काम को लेकर एक्टिव नजर आ रही हैं.
Photo:Instagram @rakhisawant2511
राखी हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान के व्लॉग में नजर आईं. उन्होंने फराह संग खाना बनाने के साथ खूब मस्ती-मजाक भी किया.
Photo: Youtube @FarahKhanK Screengrab
राखी अपने स्टाइल में फराह खान के घर रिवीलिंग और बोल्ड लुक में पहुंचीं. राखी का बोल्ड अवतार देख फराह खान भी शॉक्ड रह गईं.
Photo: Youtube @FarahKhanK Screengrab
फराह ने कुशन से राखी को छिपाने की कोशिश की. लेकिन राखी बोलीं- ये क्या कर रहे हो, मुझे छिपा दोगे तो आपकी टीआरपी कैसे आएगी?
Photo: Youtube @FarahKhanK Screengrab
इसपर फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बच्चे भी देखते हैं हमारा व्लॉग. मगर राखी ने कैमरे पर खुद को छिपाने नहीं दिया.
Photo: Youtube @FarahKhanK Screengrab
राखी की बिंदास बातें सुनकर फराह खान हंस-हंसकर लोटपोट हो गईं. राखी ने फराह संग अपनी टूटी शादी और एक्स हसबैंड को लेकर भी बात की.
Photo: Youtube @FarahKhanK Screengrab
राखी ने फराह खान से काम भी मांगा. राखी ने फराह से कहा कि वो उन्होंने किसी फिल्म में अच्छा रोल दें.
Photo: Youtube @FarahKhanK Screengrab
राखी ने फराह खान संग मिलकर खाना भी बनाया. फराह खान के कुक दिलीप संग राखी ने रोमांटिक डांस भी किया. राखी ने ये भी बताया कि वो मुंबई में अपना घर बना रही हैं.
Photo: Youtube @FarahKhanK Screengrab
फराह खान संग राखी का बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है. फराह के इस व्लॉग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
Photo:Instagram @rakhisawant2511
एक यूजर ने लिखा- राखी बेस्ट हैं...उन्हें पता है कि लोगों को कैेेसे हंसाना है. दूसरे ने लिखा- राखी और फराह के बीच का रिश्ता काफी प्योर है.
Photo:Instagram @rakhisawant2511