6 APR 2026
Photo: Instagram @mrunalthakur/elvish_yadav
लाफ्टर शेफ सीजन 3 में एल्विश यादव का स्वैग देखने लायक है. शो में आने वाली हर हसीना संग उनका नाम जोड़ा जाता है.
Photo: Instagram @elvish_yadav
बीते एपिसोड में एल्विश का लिंकअप डकैत फिल्म की हीरोइन मृणाल ठाकुर से किया गया. भारती दोनों की शादी की प्लानिंग करती नजर आईं.
Photo: Instagram @mrunalthakur
मृणाल ने भी यूट्यूबर की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि वो डकैत लुक में क्यूट लग रहे हैं. मृणाल की बातें सुन वो शरमाने लगे.
Photo: Instagram @mrunalthakur
एल्विश एक्ट्रेस को देखकर ब्लश करने लगे. शो में एल्विश ने एक्ट्रेस संग फ्लर्ट किया. उन्हें कहा कि वो बहुत प्यारी हैं. एल्विश को यूं लाइन मारता देख करण कुंद्रा चिढ़ाने लगे.
Photo: Instagram @colorstv
दूसरे एक वीडियो में मृणाल ने बताया कि वो चावल की दीवानी हैं. एल्विश ने कहा कि वो भी चावल ज्यादा पसंद करते हैं.
Video: Social Media
किचन में खाना बनाते वक्त एल्विश और मृणाल की ट्यूनिंग देख फैंस का दिन बन गया है. भारती ने उन्हें एक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
Photo: Instagram @elvish_yadav
कॉमेडियन ने कहा- एल्विश इतना अच्छा आटा गूंथता है, शादी के बाद आप शूट से आओगे ये आटा गूंथकर रेडी रखेगा. आपको रोटी सेकनी है बस.
Photo: Instagram @mrunalthakur
एल्विश और मृणाल को साथ देखकर फैंस खुश हो रहे हैं. हालांकि ये सब बस मस्ती मजाक में था. एल्विश कई बार बता चुके हैं कि उनकी जिंदगी में मिस्ट्री गर्ल है.
Photo: Instagram @mrunalthakur