2 May 2026
Photo: Instagram @elladverma
एला डी'वर्मा का जन्म एक लड़के देव के रूप में हुआ था, लेकिन वो अपना जेंडर बदलवा कर लड़की बन गईं.
Photo: Instagram @elladverma
आज वो क्रिएटर, मॉडल, एक्ट्रेस और डिजिटल पर्सनैलिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं.
Photo: Instagram @elladverma
टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में एला ने लड़का से लड़की बनने की जर्नी शेयर की है. उन्होंने बताया कि ये सफर उनके लिए कितना मुश्किल रहा.
Photo: Instagram @elladverma
एला कहती हैं कि जब भी मैं ऑनलाइन कुछ पोस्ट करती हूं, तो लोग काफी ट्रोल करते हैं, लेकिन मैं उन्हें जलाने के लिए उस पर और कमेंट कर देती हूं.
Photo: Instagram @elladverma
वो कहती हैं कि बचपन से ही मुझे लड़की बनकर रहना अच्छा लगता था, लेकिन इस बात को स्वीकारना थोड़ा मुश्किल था.
Photo: Instagram @elladverma
लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं अपनी पहचान कब तक छिपाऊंगी. इसलिए मैंने परिवार से इस बारे में बात की. उन्होंने कहा कि परिवार ने मुझे इसमें बहुत सपोर्ट किया.
Photo: Instagram @elladverma
जब लोग मुझ पर हंसते थे तो मेरे परिवार ने मुझे सपोर्ट किया. आज एला एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. जल्द ही वो क्राइम सीरीज मंगल मुखी में नजर आने वाली हैं.
Photo: Instagram @elladverma
एला रियल लाइफ में कंटेंट क्रिएटर वंश उपाध्याय को डेट कर रही हैं. एला और वंश एक-दूसरे को अपनी दुनिया मानते हैं.
Photo: Instagram @elladverma