Ex ने लगाए थे धर्म परिवर्तन कराने के आरोप! टूटा एक्टर का रिश्ता, 50 की उम्र में है सिंगल

2 FEB 2025

Photo: Instagram  @eijazkhan

एजाज ने किया मूव-ऑन

एक्टर एजाज खान 50 साल के हो चुके हैं लेकिन वो आज भी सिंगल हैं. एजाज कुछ समय पहले एक्ट्रेस पवित्र पुनिया संग रिलेशनशिप में थे. 

Photo: Instagram  @eijazkhan

दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन फिर वो अलग हो गए. एजाज ने हाल ही में अपने पुराने अफेयर्स और सिंगलहुड को लेकर ईटाइम्स से बात की. 

Photo: Instagram  @eijazkhan

एजाज बोले- जब आप पीछे मुड़कर किसी रिश्ते को समझने की कोशिश करते हैं, तो अगर मैं उनके दोषों की बात करता हूं, तो लगता है कि मैं उन्हें ही गलत ठहरा रहा हूं. 

Photo: Instagram  @eijazkhan

और अगर मैं उनके दोषों की बात नहीं करता, तो लगता है कि सारी गलती मेरी ही है. लेकिन अगर मैं उनके दोष बताऊं, तो लोग कहते हैं कि मैं जेंटलमैन नहीं हूं. 

Photo: Instagram  @eijazkhan

सीधी बात ये है कि मेरे रिश्ते इसलिए नहीं चले, क्योंकि दोनों पार्टनर्स से गलतियां हुईं. जब भी मेरी एक्स ने मेरे बारे में कुछ कहा, उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और बातों को गलत तरह से दिखाया गया. 

Photo: Instagram  @eijazkhan

अलग सवाल के जवाब को गलत तरीके से फैलाया गया. एक पॉडकास्ट में तो ये तक कहा गया कि मैंने अपनी एक्स को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया था. 

Photo: Instagram  @eijazkhan

ऐसा कभी हुआ ही नहीं. बाद में उन्होंने खुद भी साफ किया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था. मन की भड़ास निकालना गलत नहीं है, लेकिन मैं अपनी एक्स के साथ कोई जुबानी जंग नहीं चाहता. 

Photo: Instagram  @eijazkhan

अपने बचपन के बारे में बात करते हुए एजाज ने कहा- बचपन में शारीरिक हिंसा झेलने की वजह से मुझे लंबे समय तक किसी के छूने से डर लगता था. लेकिन अब मैं काफी आगे आ चुका हूं.

Photo: Instagram  @eijazkhan

एजाज बोले- बिग बॉस का अनुभव भी मेरे लिए सीखने वाला रहा. अब मैंने समझ लिया है कि बहस में वही इंसान कंट्रोल में रहता है, जो शांत रहता है.

Photo: Instagram  @eijazkhan

Read Next