शोएब की वजह से सगी बहनों ने तोड़ा दीपिका से रिश्ता, लेकिन क्यों?

26 अगस्त 2023

फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इस समय पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं. दोनों अपने बेटे रुहान का ख्याल रखने में व्यस्त हैं. इस बीच दीपिका को लेकर लगातार चर्चा चल रही हैं.

दीपिका ने झेला दर्द

खबरों की मानें तो शोएब इब्राहिम से शादी के बाद दीपिका ने अपने काफी रिश्तों को दरकिनार कर दिया है. फलक नाज के साथ दोस्ती के अलावा उनकी बहनों संग रिश्ता भी इसका हिस्सा है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका कक्कड़ की दो बहनें हैं, जिनसे अब उनकी बिल्कुल नहीं बनती. दोनों बहनें एक्ट्रेस से अपना रिश्ता तोड़ चुकी हैं. इसका कारण कोई और नहीं बल्कि उनके पति शोएब हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने शोएब से शादी के बाद सभी से दूरी बना ली है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के दूसरे धर्म के लड़के संग शादी करने से उनकी बहनें खुश नहीं थीं.

बताया जाता है कि दीपिका कक्कड़ ने पहली शादी एक क्रिश्चियन लड़के रौनल सैमसन से की थी. ये उनकी बहनों को मंजूर नहीं था. तलाक के बाद उनकी जिंदगी में शोएब इब्राहिम आए.

खबरों में बताया जा रहा है कि दीपिका कक्कड़ की बहनें नहीं चाहती थीं कि एक्ट्रेस शोएब इब्राहिम से शादी करें. लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और निकाह कर लिया.

शादी के बाद परिवार ने दीपिका का साथ छोड़ दिया. फलक नाज ने भी कहा था कि दीपिका ने शोएब से शादी के बाद दोस्ती से दूरी बना ली थी. उनके भाई शीजान के मामले में एक कॉल भी दोस्त को नहीं किया था.

वहीं अपने इंटरव्यू में दीपिका कक्कड़ ये बात कह चुकी हैं कि शोएब इब्राहिम से शादी के बाद उनकी जिंदगी में खुशियां भर गई हैं. शोएब और उनके परिवार ने एक्ट्रेस को वो प्यार और सम्मान दिया है, जो उन्हें कभी नहीं मिला.

दीपिका ने बताया था कि उनकी परवरिश टूटे घर में हुई है, जहां उनके मां-बाप के बीच लड़ाइयां होती थीं और फिर दोनों अलग हो गए थे. शोएब और उनके परिवार को पाकर उनकी जिंदगी की हर कमी पूरी हो गई है.

Read Next