अभिनेता से नेता बनेंगे दिलजीत, पंजाब की राजनीति में होगी एंट्री? दिया जवाब 

9 May 2026

Photo: Instagram @diljitdosanjh

नेता बनेंगे दिलजीत 

पंजाबी सेंसेशन दिलजीत दोसांझ ने पंजाब का राजनीतिक चेहरा बनने की बढ़ती चर्चा पर जवाब दिया है.

Photo: Instagram @diljitdosanjh

दिलजीत ने X (पहले ट्विटर) पर एक पंजाबी अखबार का आर्टिकल री-शेयर किया है, जिसकी हेडलाइन थी “क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब का नया राजनीतिक चेहरा बन सकते हैं?"

Photo: Instagram @diljitdosanjh

इसके जवाब में उन्होंने लिखा कि कभी भी नहीं. मेरा काम एंटरटेनमेंट करना है. मैं अपने फील्ड में बहुत खुश हूं. बहुत-बहुत शुक्रिया.

Photo: Instagram @diljitdosanjh

यह खबर “जागो पंजाब मंच” की अपील के बाद आई. अपील दिलजीत को संबोधित थी और इसमें लिखा था कि जागो पंजाब. दिलजीत दोसांझ को अपील.

Photo: Instagram @diljitdosanjh

इस अपील में दिलजीत को पंजाब राजनीति के लिए एकदम फिट बताया.

Photo: Instagram @diljitdosanjh

पर लगता है कि दिलजीत राजनीति में आने के लिए बिल्कुल इच्छुक नहीं हैं. इसलिए उन्होंने फौरन साफ कर दिया कि वो नेता नहीं बनेंगे.

Photo: Instagram @diljitdosanjh

वर्क फ्रंट पर, दिलजीत हाल ही में बॉर्डर 2 में नजर आए, जो जे.पी. दत्ता की 1997 फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया. 

Photo: Instagram @diljitdosanjh

Read Next