रियल‍िटी शो में हसीनाओं के बीच हुई मारपीट, फाड़ दिए कपड़े, मचा बवाल

8 Apr 2026

 (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

हसीनाओं के बीच हाथापाई

डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' में प्यार और रोमांस से ज्यादा कंटेस्टेंट्स के बीच का ड्रामा देखने को मिल रहा है. 

 (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

कंटेस्टेंट्स आकांक्षा चौधरी और दीक्षा के बीच कैटफाइट हो गई है, जिसके वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

 (Video: Social Media)

आकांक्षा और दीक्षा शो की शुरुआत में बेस्ट फ्रेंड्स थीं. मगर अब उनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल चुकी है. 

(Photo: Instagram @diksshapawarofficial_)

लड़ाई के बाद दीक्षा ने आकांक्षा के सारे कपड़े और मेकअप रूम के बाहर जमीन पर फेंक दिए.

 (Video: Instagram @mtvsplitsvilla)

ऐसे में फिर आकांक्षा और दीक्षा के बीच फिजिकल फाइट हो गई. दीक्षा ने आकांक्षा को जोर का थप्पड़ लगाया.

 (Photo: Instagram @diksshapawarofficial_)

इतना ही नहीं आकांक्षा और दीक्षा के बीच खूब मार पिटाई हुई. दीक्षा ने आकांक्षा को इतना मारा कि उनके कपड़े तक फट गए. 

 (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

एक क्लिप में आकांक्षा का फटा हुआ टॉप दिखाई दे रहा है, जिसे उनकी दोस्त सुजैन हाथ से ढकने की कोशिश कर रही हैं. 

 (Video: Social Media)

आकांक्षा और दीक्षा की कैटफाइट देख हर कोई हैरान है. नेशनल टीवी पर इस तरह मार पिटाई करने पर फैंस उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

 (Photo: Instagram @diksshapawarofficial_)

आकांक्षा की बात करें तो वो एक फेमस मॉडल हैं. वो कई ब्यूटी पेजेंट्स में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं. 

 (Photo: Instagram @akankshachoudhary_official)

Read Next