2 FEB 2026
Photo: Instagram @jyotipsingh999
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह आजकल जहां भी जाते हैं, अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हैं. अब वो चाहे खेसारी लाल यादव हो या उनके पर्सनल रिश्ते.
Photo: Instagram @singhpawan999
इशारों-इशारों में पवन सिंह प्यार, शादी, धोखेबाजी पर भी बोलते हैं. हाल ही में एक इवेंट में पवन सिंह ने लव लाइफ पर कुछ ऐसा कहा, जिसे लोगों ने ज्योति से कनेक्ट किया.
Photo: Instagram @singhpawan999
इवेंट में पवन सिंह ने धोखा देने वाली महिलाओं पर तंज कसा. उन्होंने बताया कैसे वो एक रिश्ते में रहते हुए दूसरा चक्कर चलाती हैं.
Photo: Instagram @singhpawan999
वो कहते हैं- लड़कियां यहां कहती हैं- बाबू आई लव यू. बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आती हूं. लेकिन वो बाबू के जो बाबू हैं वो मंदिर में नहीं हैं.
Photo: Social Media
''वो कहीं और चली गई हैं. कमी ढूंढ़ोगे तो दोनों तरफ मिलेगी. लंबी रेस का घोड़ा बनने के लिए दोनों को अच्छा रहना पड़ेगा.''
Photo: Instagram @singhpawan999
पवन सिंह के इस बयान को यूजर्स ज्योति सिंह से जोड़कर देख रहे हैं. ज्योति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भी खबरें आई थीं. जिसे उन्होंने गलत बताया था.
Photo: Instagram @jyotipsingh999
पवन सिंह ने पति-पत्नी के झगडों पर कहा- जरूरी नहीं कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच ही झगड़ा हो. झगड़ा पति पत्नी में भी होता है.
Photo: Instagram @singhpawan999
''झगड़ा तो कहीं भी हो सकता है. झगड़ा वहीं होता है जहां प्यार होता है.'' फैंस को लगता है एक्टर के दिल में अभी भी पत्नी के लिए प्यार है.
Photo: Social Media
हालांकि ऐसा लगता नहीं है क्योंकि ज्योति शादी बचाने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन पवन सिंह की तरफ से उन्हें बढ़ावा नहीं मिल रहा है.
Photo: Instagram @singhpawan999