धुरंधर के 'हमजा' ने उड़ाया गर्दा, 'चौधरी असलम' संग थिरके, संजय दत्त के स्वैग पर फिदा फैंस

29 March 2026

(Photo: Social Media)

रणवीर- संजय का स्वैग

धुरंधर में एसपी चौधरी असलम बनकर संजय दत्त छा गए हैं. उन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है.

(Photo: Social Media)

वहीं, दूसरी ओर फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने भी हमजा के किरदार में धमाल मचा दिया है. हर कोई उनकी एक्टिंग का मुरीद हो गया है. 

(Photo: Social Media)

अब एक पार्टी में हमजा (रणवीर सिंह) और चौधरी असलम ( संजय दत्त) एक फ्रेम में धमाल मचाते दिखाई दिए.

(Photo: Social Media)

दरअसल, दोनों स्टार्स ने बिजनेसमैन और नेता मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज की बर्थडे पार्टी में शिरकत की. पार्टी के इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. 

(Photo: Social Media)

पार्टी में रणवीर सिंह धुरंधर फिल्म के गाने पर फुल एनर्जी के साथ परफॉर्म करते नजर आए. उनका स्वैग हमेशा की तरह देखने लायक है. 

(Video: Social Media)

रणवीर की परफॉर्मेंस को संजय दत्त भी खूब एन्जॉय करते दिखे. वो रणवीर संग थिरकते दिखाई दिए. 

(Photo: Social Media)

दोनों स्टार्स को फुल स्वैग में एक ही फ्रेम में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. संजय दत्त और रणवीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फैंस दोनों को फायर बता रहे हैं. 

(Photo: Social Media)

Read Next